{"_id":"695ad6f9c9ee66387f02f658","slug":"tb-eradication-in-86-gram-panchayats-now-there-is-not-a-single-patient-agra-news-c-25-1-agr1036-957067-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: 86 ग्राम पंचायतों में टीबी की छुट्टी, अब एक भी नहीं है मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: 86 ग्राम पंचायतों में टीबी की छुट्टी, अब एक भी नहीं है मरीज
विज्ञापन
आगरा। जिले में 86 ग्राम पंचायत टीबी मुक्त हो चुकी हैं। इनमें अब एक भी सक्रिय मरीज नहीं है। टीबी खात्मे के अभियान में निक्षय मित्र योजना कारगर साबित हो रही है। निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों को पोषण आहार उपलब्ध कराते हुए कोई भी सहयोग कर सकता है।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सुखेश गुप्ता ने बताया कि निक्षय मित्र योजना में टीबी मरीजों की सहायता के लिए डॉक्टर, शिक्षक, छात्र, नागरिक, एनजीओ, धार्मिक संगठन और सामुदायिक समूह, कॉर्पोरेट कंपनियां, शैक्षणिक संस्थाएं निक्षय मित्र बन सकते है। इसमें मरीज को हर महीने मूंगफली, दाल, भुना चना, सरसों का तेल और तिल जैसा पौष्टिक आहार उपलब्ध करा सकते हैं। मरीज को पोषण आहार मिलने से टीबी की दवाएं तेजी से असर करती हैं। इसके लिए स्वास्थ्य केंद्र, आशा कार्यकर्ता, टीबी कार्यालय से संपर्क करें। निक्षय पोर्टल पर पंजीकरण करके भी इस मुहिम का हिस्सा बन सकते हैं।