{"_id":"69c77130ac3363e2550a959c","slug":"tax-evasion-petpooja-billing-software-misused-7-crore-fraud-exposed-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: क्या है वो पेटपूजा सॉफ्टवेयर, जिसके जरिए रेस्तरां, कैफे और बार में हुई सात करोड़ की टैक्स चोरी!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: क्या है वो पेटपूजा सॉफ्टवेयर, जिसके जरिए रेस्तरां, कैफे और बार में हुई सात करोड़ की टैक्स चोरी!
Sat, 28 Mar 2026 11:42 AM IST
Dhirendra Singh
आशीष शर्मा, अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
आशीष शर्मा, अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 28 Mar 2026 11:42 AM IST
सार
आगरा में रेस्तरां और कैफे संचालक पेटपूजा जैसे क्लाउड सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कर बिलिंग डेटा डिलीट करके टैक्स चोरी कर रहे थे। राज्यकर विभाग ने चार महीने में 7 करोड़ रुपये की चोरी पकड़ी और सर्वर से डेटा निकालकर कारोबारियों पर भारी जुर्माना लगाया।
विज्ञापन
जीएसटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेस्तरां, कैफे और बार में कर चोरी के लिए इस्तेमाल किए जा रहे क्लाउड आधारित पेटपूजा जैसे बिलिंग सॉफ्टवेयर का आगरा में जमकर इस्तेमाल हो रहा है। पिछले चार महीने में राज्यकर विभाग ने सात करोड़ रुपये की कर चोरी पकड़ी। जांच में पूरी बिलिंग पेटपूजा सॉफ्टवेयर पर ही हो रही थी। बिलिंग के बाद पूरा डाटा कारोबारी खुद ही डिलीट कर देते थे ताकि कभी जांच हो तो कोई जानकारी न मिल सके।
कंपनी के गुरुग्राम स्थित मुख्यालय के सर्वर से पूरा डाटा रिट्रीव कराकर कारोबारी फर्मों पर भारी जुर्माना लगाया। एसजीएसटी के अपर आयुक्त ग्रेड-1 पंकज गांधी ने बताया कि हाल ही में संजय प्लेस स्थित गुफा मॉडल शॉप में जांच के दौरान करीब दो करोड़ का टर्नओवर सॉफ्टवेयर में मिला जबकि कारोबारी ने जीएसटी पंजीकरण ही नहीं कराया था।
इससे पहले ट्रांस यमुना क्षेत्र में जैन रेस्ट्रो नाम से रेस्तरां की जांच की गई तो पता चला कि उसने विभाग को तो 42 लाख रुपये साल का टर्नओवर दिखा रखा था जबकि सॉफ्टवेयर में करीब 4.5 करोड़ रुपये का टर्नओवर दर्ज था। दोनों ही मामलों में विभाग ने भारी जुर्माना लगाया है। इसके अलावा कई और कारोबारी फर्म की भी जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।