फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tax Evasion Detected at DR Chains & Madhav Murari Jewellers, State Tax Dept Recovers 1.35 Crore

फर्जीवाड़ा: डीआर चेंस और माधव मुरारी ज्वैलर्स पर पकड़ी 7.60 करोड़ की टैक्स चोरी, जमा कराए 1.35 करोड़ रुपये

Thu, 08 Jan 2026 11:33 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 08 Jan 2026 11:33 PM IST
सार

आगरा में सराफा कारोबार में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। डीआर चेंस एंड वायर प्रोडक्ट्स, माधव मुरारी ज्वैलर्स ने इंवर्टेड टैक्स में फर्जीवाड़ा कर 7.60 करोड़ रुपये का रिफंड प्राप्त कर लिया।

विज्ञापन
Tax Evasion Detected at DR Chains & Madhav Murari Jewellers, State Tax Dept Recovers 1.35 Crore
Tax टैक्स new - फोटो : istock

विस्तार

राज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा ने सराफा कारोबारियों पर इंवर्टेड टैक्स की बड़ी चोरी सामने पकड़ी है। डीआर चेंस एंड वायर प्रोडक्ट्स, माधव मुरारी ज्वैलर्स ने इंवर्टेड टैक्स में फर्जीवाड़ा कर 7.60 करोड़ रुपये का रिफंड प्राप्त कर लिया। तीन दिन से कारोबारियों के ठिकानों पर जांच चल रही थी। अनुसंधान शाखा को जांच में अहम दस्तावेज मिले जिसके बाद दोनों कारोबारियों ने 1.35 करोड़ रुपये भी जमा कराए।
विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों ने बताया कि कुछ अवधि के जीएसटी एवं वैट एमआईएस के अंतर्गत इंवर्टेड टैक्स के रिफंड की पड़ताल की गई। इसमें डीआर चेंस एवं माधव मुरारी ज्वैलर्स आरोपित थे। उनके द्वारा 18 फीसदी की दर से खरीद कर इमीटेशन ज्वैलरी बनाई गई जिसे तीन फीसदी टैक्स दर से बेचा गया। बाकी राशि रिफंड ले ली गई। जांच टीम का कहना है कि जेनरेट किए गए ई-वे बिल एवं वाहनों के मूवमेंट का मिलान किया गया।
विज्ञापन


जांच में पता चला कि सात वाहन व्यापार स्थल पर ही नहीं आए। रेकी में पता चला कि सात वाहनों के माध्यम से प्रिंस इंडस्ट्रीज को आपूर्ति कर दी गई। बतौर रिफंड 7.60 करोड़ ले लिए गए। यह भी आरोप है कि फर्म द्वारा इमीटेशन ज्वैलरी के निर्माण में प्रयुक्त कच्चे माल की खरीद उसी अनुपात में घोषित नहीं की। इन तीनों इकाइयों की जांच बृहस्पतिवार को पूरी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें डीआर चेंस ने एक करोड़ रुपये जमा कराए हैं। वहीं माधव मुरारी ज्वैलर्स जांच के समय बंद पाया गया। बृहस्पतिवार को यहां से चोरी छिपे माल निकाले जाने की सूचना मिली। इसके आधार पर विभाग द्वारा थाना जगदीशपुरा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उक्त फर्म की बुधवार को जांच की गई थी। जुर्माने के रूप में 35 लाख रुपये जमा कराए गए हैं।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed