फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   task force will stop child mariege

टास्क फोर्स रोकेगी बाल विवाह

Fri, 06 May 2016 02:21 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Fri, 06 May 2016 02:21 AM IST
विज्ञापन
task force will stop child mariege
बाल विवाह - फोटो : amar ujala
 सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद कुछ समुदाय ऐसे हैं जिनमें अभी भी बाल विवाह का प्रचलन है। अक्षय तृतीया (अख तीज) पर बड़ी संख्या में शादियां होती हैं। बड़े सहालग की आड़ लेकर लोग बाल विवाह भी करा देते हैं। इन्हें रोकने के लिए शासन ने टास्क फोर्स गठन करने का निर्देश दिया है। हिंदू पंचांग के अनुसार अक्षय तृतीया (अख तीज) और फुलेरा दूज के मुहूर्त ऐसे होते हैं जिनमें सर्वाधिक शादियां होती हैं।  बाल विवाह पर प्रतिबंध के बावजूद कुछ समुदाय ऐसे होते हैं जो इन मुहूर्त में बाल विवाह कराते हैं। इस वर्ष भी अक्षय तृतीया (नौ मई) पर प्रदेश में बाल विवाह होने की आशंका है। हालांकि इस बार अक्षय तृतीया पर शादी के मुहूर्त पर धर्माचार्यों में मतभेद है। फिर भी शासन एहतियात बरत रहा है। 
विज्ञापन

प्रमुख सचिव मोनिका एस गर्ग ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि बाल विवाह रोकने को सतर्कता बरतें। उनका कहना है कि एसएसपी की ओर से नामित राजपत्रित अधिकारी की अध्यक्षता में जिला परिवीक्षा अधिकारी के समन्वय से जिला स्तर पर शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्राम विकास विभाग के अधिकारियों और स्वयंसेवी संस्थाओं की मदद से टास्क फोर्स का गठन किया जाए। बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के अनुसार जिस बालिका की आयु 18 वर्ष और बालक की आयु 21 वर्ष नहीं हुई है। उनकी शादी नहीं कराई जा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed