{"_id":"67ad90188dba5af31f023385","slug":"tariff-war-exporters-can-take-advantage-ceo-of-economic-zone-gave-important-information-2025-02-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: क्या है टैरिफ वार...जिसका निर्यातक उठा सकते हैं फायदा, इकॉनोमिक जोन के सीईओ ने दी अहम जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: क्या है टैरिफ वार...जिसका निर्यातक उठा सकते हैं फायदा, इकॉनोमिक जोन के सीईओ ने दी अहम जानकारी
Thu, 13 Feb 2025 11:54 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 13 Feb 2025 11:54 AM IST
सार
यूएस टैरिफ वार में आगरा और प्रदेश से अमेरिका को निर्यात बढ़ाने की संभावनाओं पर चर्चा हुई। नोएडा एसईजेड चेयरमैन ए बिपिन मेनन ने कहा कि 7500 करोड़ का निर्यात कई गुना बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन
निर्यात प्रोत्साहन पर नेशनल सेमिनार का उदघाटन करते विकास आयुक्त ए विपिन मेनन और अन्य अतिथि
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
चीन, कनाडा, ब्राजील जैसे देशों के साथ अमेरिका का टैरिफ वार हमारे लिए बड़ा अवसर है। इस टैरिफ वार का फायदा उठाएंगे तो निर्यात के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर सकते हैं। आगरा से हो रहे 7500 करोड़ रुपये का निर्यात कई गुना बढ़ाया जा सकता है। यहां से अमेरिकी बाजार को लेदर फुटवियर, हैंडीक्राफ्ट का निर्यात बढ़ाने का बेहतर मौका है।
यह कहना है नोएडा स्पेशल इकॉनोमिक जोन के सीईओ और विकास आयुक्त ए. बिपिन मेनन का। वे बुधवार को आगरा में एमएसएमई के निर्यात प्रोत्साहन पर हुए सेमिनार में आए थे। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार के निर्यात प्रोत्साहन की जानकारी भी दी। कहा कि निर्यात योजना बनाकर क्वालिटी, इन्फ्रास्ट्रक्चर, फाइनेंस और मार्केटिंग के जरिए आगरा के 7500 करोड़ के निर्यात को नई ऊंचाई पर ले जा सकते हैं।

इससे पहले उन्होंने होटल ओपल कोर्टयार्ड में हुए सेमिनार का उ्दघाटन एमएसएमई के संयुक्त निदेशक डाॅ. आरके भारती, सहायक निदेशक अभिषेक सिंह, नेपाल सिंह, एफमेक अध्यक्ष पूरन डावर, फैक्टरी ऑनर्स एसोसिएशन अध्यक्ष किशोर खन्ना, हैंंडीक्राफ्ट एक्सपोर्ट एसोसिएशन अध्यक्ष रजत अस्थाना के साथ दीप जलाकर किया।
विज्ञापन
आगरा स्पेशल इकॉनोमिक जोन बनाएं
एफमेक अध्यक्ष पूरन डावर ने सीईओ और विकास आयुक्त ए बिपिन मेनन से नोएडा की तर्ज पर आगरा में स्पेशल इकॉनोमिक जोन बनाने की पैरवी की। कहा कि दुनिया की 800 करोड़ आबादी के लिए भारत को प्रोडक्शन फैक्टरी बनाना होगा। सरकार के साथ सामूहिक प्रयास करें। यहां हवाई जहाज के इंजन तक के पुर्जे एमएसएमई सेक्टर बना रहा है। आगरा एसईजेड बनने से पूरे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था में मजबूती आएगी।

उद्यमियों से पूछकर बनाएं निर्यात नीतियां
सेमिनार में हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्ट एसोसिएशन अध्यक्ष रजत अस्थाना ने पीएलआई स्कीम का लाभ सभी उद्योगों को देने की जरूरत बताई। कहा कि उद्यमियों से पूछकर निर्यात प्रोत्साहन की नीतियां बनाएं। हैंडीक्राफ्ट उद्योग से कारीगर छिटक गए हैं। प्रशिक्षित और हुनर वाले कारीगर चाहिए। उनकी कमी से उद्योग जूझ रहा है। कच्चे माल से लेकर कारीगर तक की उपलब्धता को लेकर नीतियां बनाई जाएं।

तकनीकी सत्रों में दी निर्यातकों को जानकारी
पूरे दिन चले सेमिनार में निर्यातकों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं बताई गईं। लघु उद्योग भारती प्रदेश सचिव मनीष अग्रवाल ने आगरा में उद्योगों के विस्तार की जरूरत बताई। कहा कि लेदर, हैंडीक्राफ्ट के साथ फूड प्रोसेसिंग, गारमेंट सेक्टर को बढ़ावा दिया जा सकता है। इस दौरान सहायक निदेशक सुशील कुमार, सिडबी प्रबंधक आकाश सोनी, क्षेत्रीय निदेशक संजीव भाटिया, ईसीजीसी के प्रबंधक ऋतेश कुमार, डाकघर निर्यात केंद्र के अभिषेक श्रीवास्तव, फियो के सहायक निदेशक आलोक श्रीवास्तव आदि ने जानकारी साझा कीं।