फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tappebaaz gang activated with bikers gang in Agra

सावधान: आगरा में बाइकर्स गैंग के साथ सक्रिय हुआ टप्पेबाज गैंग, दो वारदातों को दिया अंजाम

Fri, 16 Sep 2022 12:14 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 16 Sep 2022 12:14 PM IST
सार

कहीं बाइकर्स गैंग तो कहीं सवारी बनकर इन दोनों गैंग के सदस्यों ने चेन लूटने की वारदात को अंजाम दिया। दोनों ही मामलों में पुलिल ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Tappebaaz gang activated with bikers gang in Agra
Loot demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

ताजनगरी आगरा की सड़कों पर निकल रहे हैं तो जरा संभलकर चलें, क्योंकि बाइकर्स गैंग के साथ महिला टप्पेबाज गैंग भी सक्रिय हो गया है। शहर में कहीं बाइकर्स गैंग ने महिला के गले पर झपट्टा मारकर चेन लूट ली तो कहीं ई रिक्शा में सवारी बनकर बैठी महिलाएं चेन ले गईं। पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की तलाश में लगी है।

विज्ञापन

पहली घटना 

वजीरपुरा निवासी राशिदा बेगम 12 सितंबर को भगवान टाकीज आई थीं। इसके बाद अबुल उलाह दरगाह जा रही थीं। उन्होंने पुलिस को बताया कि तभी पीछे से बाइक पर दो बदमाश आए। एक बदमाश ने गले पर झपट्टा मारा। इसके बाद चेन लूटकर ले गए। पीड़िता ने थाना न्यू आगरा में मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


दूसरी घटना 

आजमपाड़ा की रहने वाली अमना सात सितंबर को ईदगाह बस स्टैंड जाने के लिए ई रिक्शा में सवार हुई थीं। ई रिक्शा में पहले से दो महिलाएं बैठी थीं। रास्ते में महिलाओं ने अमना के गले से चेन तोड़ ली। पीड़िता ने थाना में शिकायत की। मगर, पुलिस ने बुधवार को मुकदमा दर्ज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed