{"_id":"63516f4a2d806742594a63cf","slug":"tapan-group-surrenders-rs-40-crore-after-income-tax-raid","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: तपन ग्रुप ने समर्पण किए 40 करोड़ रुपये, तीन दिन तक चली सर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: तपन ग्रुप ने समर्पण किए 40 करोड़ रुपये, तीन दिन तक चली सर्च
Thu, 20 Oct 2022 09:24 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 20 Oct 2022 09:24 PM IST
सार
आगरा के तपन ग्रुप के दयालबाग स्थित कार्यालय और रुनकता में फैक्टरी समेत सात ठिकानों पर इनकम टैक्स की टीम ने छापा मारा। एक साथ टीमें पहुंचीं, जिसके बाद जांच तीन दिन तक चली।
विज्ञापन
तपन ग्रुप पर आयकर का छापा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के खाद्य तेल और घी के निर्माता तपन ग्रुप पर आयकर सर्च की कार्रवाई 72 घंटे तक चली। बृहस्पतिवार की सुबह 8 बजे खत्म हुई सर्च के दौरान नकदी और बहुमूल्य धातु बरामद की गई है। ग्रुप के संचालकों ने विभाग के समक्ष 40 करोड़ रुपये समर्पण किए हैं। कार्रवाई 7 ठिकानों पर की गई। आगरा के अलावा अन्य क्षेत्रों के आयकर के अधिकारी इस जांच में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ी तादाद में मिला विवरण
विभाग के संयुक्त निदेशक जांच के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में विभाग को बड़ी तादाद में विवरण मिला है। ऐसे दस्तावेज मिले हैं जिनके आधार पर वास्तविक आय का आकलन किया जाएगा। जब्त किए गए लैपटॉप, कंप्यूटर आदि में से भी जरूरी जानकारियां मिल सकती हैं। अनुमान है कि इस सरेंडर से विभाग को बतौर टैक्स 10 करोड़ रुपये से भी अधिक की आय मिलेगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - Etah: भतीजे को हुआ मां की उम्र की चाची से प्यार, तकिए से दबाया मुंह, फिर दिया करंट, दिल दहला देगी ये वारदात
विज्ञापन