फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   tantric who claimed there was genie in minor stomach has been arrested

UP: नाबालिग के पेट में जिन्न...परिवार से वसूले थे तीन लाख रुपये, पुलिस ने महिला समेत गिरफ्तार किया तांत्रिक

Sun, 04 Jan 2026 10:53 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 04 Jan 2026 10:53 PM IST
सार

तांत्रिक ने परिवार को नाबालिग किशोरी के गर्भ में जिन्न का डर दिखाया था। अंधविश्वास भरी बातों में फंसाकर तीन लाख रुपये वसूले थे। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
tantric who claimed there was genie in minor stomach has been arrested
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के जगदीशपुरा थाने की पुलिस ने किशोरी से अश्लील हरकत करने वाले तांत्रिक संतोषी उर्फ भैरव बाबा और उसकी सहयोगी कथित दाई पूरन देवी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में षडयंत्र, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई हैं। आरोपियों को रविवार को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया है।
विज्ञापन


मूल रूप से फतेहपुर सीकरी निवासी व्यक्ति ने प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि वह कुछ समय से शास्त्रीपुरम क्षेत्र में रह रहा है। उनके पिता का संपर्क तांत्रिक संतोषी उर्फ भैरव बाबा से हुआ था। संतोषी ने पिता को अंधविश्वास भरी बातों में फंसा लिया। नाबालिग बेटी के गर्भ में जिन्न होने का डर दिखाया। 
विज्ञापन


इलाज के बहाने जगदीशपुरा के अमरपुरा स्थित भैरव मंदिर पर पूजा अर्चना के लिए बुलाया और तीन लाख रुपये वसूले। परिजन को दो दिन बंधक बनाए रखा। सोमवार को पुलिस ने आरोपी संतोषी को अमरपुरा और पूरन देवी को दहतोरा से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में पुलिस को घुमाने की कोशिश
आरोपियों के पकड़े जाने के बाद पुलिस ने पूछताछ की तो पहले दोनों ने खुद को निर्दोष बताते हुए झूठे आरोप लगाने की बात कही। बाद में जुर्म कबूल कर लिया। 

एसीपी लोहामंडी गौरव कुमार ने बताया कि पीड़िता और उसके परिजन के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामले में पाॅक्सो, दुष्कर्म समेत कई धाराएं बढ़ाई गई हैं। पीड़िता के न्यायालय के समक्ष बयान दर्ज कराए गए हैं। भागे हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed