{"_id":"5eca20a18ebc3e90240f81b2","slug":"tanker-over-turned-after-hitting-pole-on-highway-accident-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गैस से भरा टैंकर पोल से टकराकर मकान पर पलटा, हाईवे पर मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस से भरा टैंकर पोल से टकराकर मकान पर पलटा, हाईवे पर मची अफरा-तफरी
Sun, 24 May 2020 12:52 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 24 May 2020 12:52 PM IST
विज्ञापन
पोल से टकराकर मकान पर पलटा गैस टैंकर
- फोटो : अमर उजाला
एत्मादपुर में नेशनल हाइवे पर आगरा से फिरोजाबाद की ओर जा रहे एलपीजी गैस से भरा कैप्सूल (टैंकर) टायर फटने से अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराते हुए एक मकान पर पलट गया। घटना शनिवार की रात करीब 10 बजे के ही। घटना से घंटों अफरातफरी मची रही।
कस्बे के लोगों ने बताया कि गैस भरा टैंकर जैसे ही कस्बे में नरेंद्र सिंह के मकान के पास पहुंचा। अचानक टायर फट गया। इससे वह पहले बिजली के खंभे से टकराया। फिर मकान पर पलट गया। हादसे के बाद चालक व परिचालक कूदकर भाग निकले। वहीं तेज आवाज के साथ टैंकर पलटने से नरेंद्र और बस्ती के लोग घबरा गए।
गैस रिसाव की आशंका पर नरेंद्र परिवार समेत घर से बाहर निकल गए। थाना प्रभारी सलीम खान ने बताया की टैंकर पलटने की जानकारी आलाधिकारियों को दे दी गई है। टैंकर को सीधा कराया गया है। उन्होंने रिसाव होने से इनकार किया है। हालांकि बस्ती के लोगों की मानें तो गैस रिस रही थी।