{"_id":"67da3262e89c770fc50a755a","slug":"tanker-full-of-refined-collided-with-bus-on-lucknow-expressway-people-ran-looting-oil-2025-03-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रिफाइंड से भरा टैंकर बस से टकराया, मदद की जगह...बोतल-बाल्टी लेकर दौड़े लोग; मच गई लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रिफाइंड से भरा टैंकर बस से टकराया, मदद की जगह...बोतल-बाल्टी लेकर दौड़े लोग; मच गई लूट
Wed, 19 Mar 2025 08:26 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 19 Mar 2025 08:26 AM IST
सार
आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह एक हादसा हो गया। तेल से भरा एक टैंकर एक्सप्रेसवे पर बस से टकरा गया। हादसे के बाद ग्रामीणों की भीड़ घायलों की मदद करने की जगह तेल लूटने में जुट गई।
विज्ञापन
बोतल-बाल्टी लेकर दौड़े लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर फतेहाबाद के पास वाराणसी से दिल्ली जा रही प्राइवेट बस आगे चल रहे चावल के तेल से भरे टैंकर में टकरा गई। हादसे में बस की चार सवारियां घायल हो गईं। टैंकर भी फट गया। इससे तेल सड़क पर बहने लगा। यह देख ग्रामीण बाल्टी, बोतल, ड्रम लेकर दौड़े और तेल लूटने लगे। चालक के मुताबिक लोग हजारों लीटर तेल भर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक टैंकर चालक शिवप्रसाद निवासी कानपुर रनिया, कानपुर देहात से चावल का तेल लेकर गिर्राज ऑयल मिल खेरागढ़ जा रहा था। बुधवार सुबह 6:30 बजे एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर 34.800 पर पहुंचने पर वारणसी से 40 सवारियां लेकर दिल्ली जा रही बस पीछे से आकर तेल से भरे टैंकर से टकरा गई। तेज धमाके की आवाज सुनते ही बस में बैठी सवारियों में चीख पुकार मच गई। हादसे में सत्यम पालीवाल निवासी लतारा, वाराणसी, रवि कुमार निवासी बदरपुर, फरीदाबाद, सौरभ निवासी अतरसुइया, प्रयागराज, इंद्रजीत निवासी कुशहा थाना धीना, चंदौली घायल हो गए। हादसे के बाद बस छोड़कर चालक फरार हो गया।
ये भी पढ़ें - यूपी न्यूज: 28 पेड़ों की वजह से अटका था 500 करोड़ रुपये का ये प्रोजेक्ट, अब इस शर्त पर मिली काटने की अनुमति
ये भी पढ़ें - यूपी न्यूज: 28 पेड़ों की वजह से अटका था 500 करोड़ रुपये का ये प्रोजेक्ट, अब इस शर्त पर मिली काटने की अनुमति
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं टक्कर लगने के बाद चावल के तेल से भरा टैंकर का पीछे का हिस्सा फट गया और तेल सड़क पर फैलने लगा। तेल गिरता देख चालक करीब 200 मीटर आगे जाकर टैंकर को रोका। जैसे ही टैंकर से तेल गिरने की जानकारी ग्रामीणों को हुई वे ट्रैक्टर ट्राली, बाइकों के साथ ही पैदल ही दौड़ते हुए बाल्टी,ड्रम आदि लेकर पहुंच गए। लोगों में तेल भरने की होड़ मच गई। इस दौरान लोग फिसलकर एक दूसरे के ऊपर गिर भी रहे थे। तेल भरने की भीड़ से एक्सप्रेस-वे पर मेला जैसे लग गया। पुलिस के समझाने के बाद भी लोग मान नहीं रहे थे। इसके बाद थाने से फोर्स आया उसने ग्रामीणों को मौके से भगाया। ट्रक चालक ने बताया कि लाखों रुपये के तेल का नुकसान हुआ है।
ये भी पढ़ें - UP: गाय-बकरी का पालन पोषण बना देगा मालामाल, योगी सरकार दे रही 50 लाख रुपये; ऐसे करें आवेदन
ये भी पढ़ें - UP: गाय-बकरी का पालन पोषण बना देगा मालामाल, योगी सरकार दे रही 50 लाख रुपये; ऐसे करें आवेदन
टक्कर लगने के बाद रोड के नीचे गिरा सत्यम
हादसे में घायल सत्यम पालीवाल ने बताया कि वह वाराणसी से गुरुग्राम काम करने के लिए जा रहे थे। बस के ऊपर वाले स्लीपर में सो रहे थे तभी तेज धमाका हुआ।कुछ समझ पाता कि तब तक बस के शीशे तोड़ते हुए वह रोड पर जा गिरे। जिससे उसे काफी चोटें आई हैं।

दो घंटे तक टैंकर से फैलता रहा रोड पर तेल
बस की टक्कर लगने के बाद टैंकर में से दो घंटे तक चावल का तेल फैलता रहा और ग्रामीण तेल को भरकर ले जाते रहे। ग्रामीण हजारों लीटर चावल का तेल रिफाइंड तेल समझकर भरकर ले गए हैं।
बस की टक्कर लगने के बाद टैंकर में से दो घंटे तक चावल का तेल फैलता रहा और ग्रामीण तेल को भरकर ले जाते रहे। ग्रामीण हजारों लीटर चावल का तेल रिफाइंड तेल समझकर भरकर ले गए हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन