{"_id":"5f6cb57c0bb6361abd7729d6","slug":"tanker-crashed-the-girl-who-sleeping-outside-the-home-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा: टैंकर की चपेट में आने से घर के बाहर सो रही बच्ची की मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसा: टैंकर की चपेट में आने से घर के बाहर सो रही बच्ची की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Fri, 25 Sep 2020 12:20 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 25 Sep 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
मृतक बच्ची राशि का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के थाना हरीपर्वत क्षेत्र के विजय नगर में मोती लाल नेहरू मार्ग पर बुधवार रात तकरीबन दो बजे नानी के साथ घर के दरवाजे पर सो रही आठ साल की नातिन को टैंकर ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद चालक टैंकर लेकर भाग निकला। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। मगर, टैंकर को नहीं पकड़ा जा सका। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया।
विज्ञापन
मोती लाल नेहरू मार्ग निवासी शीला अपनी बेटी सीमा, नातिन प्राची, नाती सुमित के साथ रहती हैं। सीमा ने बताया कि उसकी बहन अंजू पत्नी रामवीर धौलपुर के थाना सैपऊ स्थित भदौली का नगला में रहती हैं। रामवीर हादसे में घायल हो गए हैं। इस कारण परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा था। बहन अंजू राशि को उसके पास छोड़कर चली गई थीं। राशि कक्षा एक में पढ़ती थी।
विज्ञापन
बुधवार रात को राशि नानी के साथ घर के बाहर पलंग पर सो रही थी। बराबर में दूसरे पलंग पर सीमा बेटी प्राची के साथ सो रही थी। रात तकरीबन दो बजे पालीवाल पार्क की ओर से तेज रफ्तार टैंकर आया। उसने पलंग को चपेट में ले लिया। इससे राशि टैंकर के पहिये के नीचे आ गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शीला बच गईं।
विज्ञापन
शोर सुनकर जब तक लोग आते, तब तक आरोपी चालक टैंकर लेकर जीवनी मंडी चौराहे की तरफ भाग गया। थाना हरीपर्वत के एसएसआई राघवेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों ने बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। परिजन शव को गांव ले गए।
नहीं रुक रहे प्राची के आंसू
सीमा की बेटी प्राची और राशि एक साथ ही खेलते थे। राशि की मौत से प्राची के आंसू नहीं रुक रहे हैं। वह दोनों साथ ही स्कूल में पढ़ते थे। इसके साथ खेलने और साइकिल चलाने जाते थे। उसे परिजन संभाल रहे हैं। टैंकर से हादसे के मामले में परिजनों ने मुकदमा दर्ज नहीं कराया। इस कारण पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी नहीं देखे, जिससे आरोपी टैंकर चालक को पकड़ा जा सकता।
नहीं रुक रहे प्राची के आंसू
सीमा की बेटी प्राची और राशि एक साथ ही खेलते थे। राशि की मौत से प्राची के आंसू नहीं रुक रहे हैं। वह दोनों साथ ही स्कूल में पढ़ते थे। इसके साथ खेलने और साइकिल चलाने जाते थे। उसे परिजन संभाल रहे हैं। टैंकर से हादसे के मामले में परिजनों ने मुकदमा दर्ज नहीं कराया। इस कारण पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी नहीं देखे, जिससे आरोपी टैंकर चालक को पकड़ा जा सकता।