फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tanakpur-Mathura Express train canceled due to flood

Agra News: बाढ़ के कारण निरस्त रही टनकपुर-मथुरा एक्सप्रेस ट्रेन

Tue, 09 Jul 2024 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 09 Jul 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Tanakpur-Mathura Express train canceled due to flood
कासगंज। शारदा नदी के बढ़ते जलस्तर व बाढ़ के प्रभाव के चलते रेलवे ने कासगंज से गुजरने वाली मथुरा-टनकपुर को निरस्त कर दिया। ट्रेन के निरस्त होने से यात्री परेशान रहे । मथुरा की ओर जाने वाले यात्रियों को दूसरी ट्रेन से यात्रा करनी पड़ी। इज्जतनगर मंडल के अंतर्गत गंगा, जमुना एवं देवहा, बदायूं-कासगंज रेल खंड के मध्य गंगा नदी पर बने कछला पुल सहित कासगंज-मथुरा रेल खंड के मध्य यमुना नदी पर बने पुल संख्या 554 पर आधुनिक वाटर लेवल मॉनिटरिंग सिस्टम के माध्यम से रेल पुलों पर वाटर लेवल की लगातार 24 घंटे निगरानी की जा रही है। जहां भी जलस्तर बढ़ेगा वहां यात्रियों के हित में त्वरित निर्णय लेते हुए बचाव कार्य किया जाएगा। रेलवे ने सतर्कता टीम की निगरानी बढ़ाई है, जिससे समय रहते संभावित दुर्घटना से बचा जा सके। मंगलवार को कासगंज से होकर गुजरने वाली ट्रेन संख्या 0560-61 टनकपुर-मथुरा-टनकपुर को निरस्त किया। जिससे जंक्शन पर इस ट्रेन से आने आने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पडा। रेल यात्री दूसरी ट्रेन व रोडवेज बस से यात्रा करनी पड़ी। स्टेशन अधीक्षक मनोज शर्मा ने बताया कि बाढ़ के चलते ट्रेन को निरस्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed