{"_id":"6994cffe593405d6bc0052c1","slug":"talents-honored-with-colorful-creations-regional-art-exhibition-being-organized-from-16th-to-18th-february-agra-news-c-364-1-ag11007-125328-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: रंगों की रचनाओं के साथ प्रतिभाओं का किया सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: रंगों की रचनाओं के साथ प्रतिभाओं का किया सम्मान
विज्ञापन
बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय
आगरा। राज्य ललित कला अकादमी, संस्कृति विभाग एवं बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में 16 से 18 फरवरी तक तीन दिवसीय क्षेत्रीय कला प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है। मंगलवार को प्रख्यात चित्रकार डॉ. विजय एम धोरे ने लाइव चित्रण कर नई तकनीकों से विद्यार्थियों को परिचित कराया।
डॉ. विजय को ललित कला अकादमी, नई दिल्ली की ओर से वर्ष 2025 के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उनकी उपलब्धि पर प्राचार्य प्रो. पूनम सिंह ने सम्मानित किया। प्रदर्शनी में ललित कला संस्थान के सभी शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने अपनी कलाकृतियों का प्रदर्शन किया। मूर्तिकला छात्र शिवकुमार, डॉ. दिनेश कुमार मौर्या (असिस्टेंट प्रोफेसर), आगरा कॉलेज को ललित कला संस्थान की कलाकृतियों को सम्मान चिह्न व प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। इससे पूर्व पहले दिन ललित कला अकादमी के अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार विश्वकर्मा ने लाइव डेमोंस्ट्रेशन दिया। इस मौके पर प्रो. बिंदु अवस्थी (एचओडी, चित्रकला विभाग), डॉ. आभा गुप्ता (कार्यकारिणी सदस्या, राज्य ललित कला अकादमी) सहित सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।