{"_id":"6452aef38f4c6367840a9874","slug":"take-votes-but-focus-on-the-ward-kasganj-news-c-25-1-145232-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: वोट ले लीजिए पर वार्ड की तरफ ध्यान दीजिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: वोट ले लीजिए पर वार्ड की तरफ ध्यान दीजिए
Thu, 04 May 2023 12:28 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 04 May 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। वार्ड पांच स्थित आवास विकास काॅलोनी और रामबली काॅलोनी, ज्वालापुरी काॅलोनी का कुछ हिस्सा, श्रीगणेश काॅलोनी में आता हैं। आवास विकास में जगह-जगह कूड़े के ढेर और सड़कों में गड्ढे हैं। कई पुलिया भी जर्जर हालत में हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि वोट तो हम दे ही देंगे लेकिन पालिकाध्यक्ष भी यहां की स्थिति सुधारने की ओर ध्यान दें।
- वोट लेने के बाद छल न हो। रोज कूड़े का उठान हो। भावी पालिकाध्यक्ष नाले-नालियों की सफाई कराएं। समय-समय पर कीटनाशक का छिड़काव हो। सड़कों में जगह-जगह गड्ढे हैं। इंटरलाकिंग उखड़ रही है। यह सही होनी चाहिए। सभासद ऐसा हो जो वार्ड की समस्याओं को पालिका की बैठक में पुरजोर तरीके से उठाए और उनका समाधान कराए। - राम बाबू शर्मा, सेक्टर एक निवासी
- बीएबी इंटर काॅलेज के सामने मुख्य मार्ग से कालोनी के अंदर प्रवेश करने वाले मार्ग की पुलिया हो या सेक्टर तीन की कई अन्य पुलिया इनको सही कराया जाना चाहिए। हीरो एजेंसी से सामने से काॅलोनी में प्रवेश का मार्ग काफी जर्जर है। जगह-जगह कूड़ा पड़ा है। कालोनी से सौतेला व्यवहार न हो। - प्रभात कौशिक, सेक्टर तीन निवासी
विज्ञापन
- ज्वालापुरी काॅलोनी की सड़क की गिट्टियां उखड़ रही हैं। कई जगह गहरे गड्ढे हैं। बारिश में हालत और खराब हो जाएगी। कई बार ब्रेक लगाते समय वाहन फिसल जाते हैं। बंदरों का उत्पात बहुत है। समस्या का समाधान होना चाहिए। - डा. कशिश गुप्ता, ज्वालापुरी काॅलोनी निवासी