फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Take advantage of Agra's shoe trade between America-China trade war

अमेरिका-चीन के बीच ट्रेड वार का आगरा का जूता कारोबार उठाए फायदा

Sat, 27 Oct 2018 03:08 AM IST
अमित कुलश्रेष्ठ, अमर उजाला, आगरा
अमित कुलश्रेष्ठ, अमर उजाला, आगरा Updated Sat, 27 Oct 2018 03:08 AM IST
विज्ञापन
Take advantage of Agra's shoe trade between America-China trade war
आगरा ट्रेड सेंटर। - फोटो : अमर उजाला

आगरा में अमेरिका और चीन के बीच जबरदस्त ट्रेड वार चल रहा है। यह सही मौका है, जब भारत खासकर आगरा का जूता उद्योग इस ट्रेड वार का फायदा उठाए और अमेरिकी बाजार में अपनी हिस्सेदारी अपनी गुणवत्ता के आधार पर हासिल करे।

विज्ञापन


रूस के पुराने बाजार में अपनी पकड़ बनाने का भी यही मौका है। काउंसिल फार लेदर एक्सपोर्ट के चेयरमैन मुख्तारुल अमीन ने आगरा के जूता निर्यातकों से खुद को अपग्रेड करने और केंद्र सरकार द्वारा दिए गए 2600 करोड़ रुपये के पैकेज का इस्तेमाल करने की अपील की।
विज्ञापन


अमर उजाला से खास बातचीत में सीएलई चेयरमैन मुख्तारुल अमीन ने कहा कि चिली, वियतनाम, रूस में काउंसिल नए साझेदारों की तलाश कर रहा है। आगरा दुनिया के बड़े ब्रांड्स को जूता तैयार कर भेज रहा है। यहां के निर्यातक अपनी मशीनरी को अपग्रेड करने के लिए केंद्र सरकार की योजनाओं की मदद लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

2600 करोड़ रुपये का पैकेज मिला है तो इसमें अपनी नई तकनीक की मशीनरी खरीदने पर जोर दें। अपग्रेड होंगे तो जूते की गुणवत्ता बढ़ेगी। उत्पादकता बढ़ने के साथ लागत में कमी आएगी तो विश्व बाजार में दूसरे देशों की चुनौतियों से मुकाबला कर पाएंगे।

चीन, बांग्लादेश से सबक की जरूरत

बांग्लादेश ने आजादी के बाद खुद को गारमेंट के बड़े निर्यातक के रूप में पेश किया है, वहीं चीन हर देश को कई उत्पाद निर्यात कर रहा है। परिश्रम और गुणवत्ता के आधार पर दोनों ने अपनी जगह बनाई है। हमें भी यही करने की जरूरत है। 

दिल के करीब है हिंदुस्तान

बांग्लादेश से आए मो. सहफुल इस्लाम अपने साथ पूरा प्रतिनिधिमंडल लाए हैं। बांग्लादेश ने गारमेंट के साथ फुटवियर निर्माण में तेजी दिखाई है। सहफुल इस्लाम के मुताबिक हिंदुस्तान उनके दिल के करीब है। यहां से कारोबार करना ज्यादा बेहतर है। यहां बड़ा बाजार है और बेहद तेजी से भारत आगे बढ़ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed