फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tajganj and cantt area will not have water supply on October 19 evening

ताजगंज सहित आधे शहर में 19 अक्तूबर शाम को नहीं आएगा पानी, पहले ही भरकर रख लें

Sun, 18 Oct 2020 12:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 18 Oct 2020 12:02 AM IST
सार

  • नौलक्खा पंपिंग स्टेशन के भूमिगत जलाशय में जोड़ा जाना है पाइप
  • 20 घंटे रहेगा शटडाउन, परेशानी से बचने के लिए पानी को स्टोर करके रख लें लोग

विज्ञापन
Tajganj and cantt area will not have water supply on October 19 evening
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में जीवनी मंडी वाटरवर्क्स से जुड़े ताजगंज, नौलक्खा, रकाबगंज, एमईएस, छावनी, बुंदू कटरा, मधु नगर, नामनेर, ईदगाह और प्रतापपुरा क्षेत्र के पांच लाख से ज्यादा लोग 19 अक्तूबर को सुबह सप्लाई के दौरान पानी भरकर रख लें। 

विज्ञापन


19 तारीख की सुबह 10 बजे से जल निगम की गंगाजल इकाई 20 घंटे का शटडाउन ले रही है, जिससे 19 तारीख की शाम को और 20 तारीख की सुबह आधे शहर के लोगों को पानी नहीं मिल पाएगा। नौलक्खा पंपिंग स्टेशन के भूमिगत जलाशय में एमईएस फीडर, मेन लाइन पर आउटलेट पाइप के कनेक्शन के लिए 20 घंटे तक काम चलेगा।
विज्ञापन



जल निगम की गंगाजल इकाई के प्रोजेक्ट मैनेजर आरके गुप्ता ने बताया कि आगरा जलापूर्ति योजना के तहत नौलक्खा में 2600 किलो लीटर क्षमता का भूमिगत जलाशय बनाया गया है। जीवनी मंडी वाटरवर्क्स से आ रही मेन राइजिंग लाइन का आउटलेट पाइप कनेक्शन इस जलाशय के साथ किया जाना है, जिसमें 20 घंटे का समय लग जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

20 घंटे तक रहेगा शटडाउन

इसलिए 19 अक्टूबर की सुबह 10 बजे से सप्लाई बंद कर काम शुरू किया जाएगा। 20 घंटे के शटडाउन के कारण जीवनी मंडी वाटरवर्क्स से जुड़े ताजगंज, नौलक्खा, रकाबगंज, एमईएस, छावनी, बुंदू कटरा, मधु नगर, नामनेर, ईदगाह और प्रतापपुरा क्षेत्र की जलापूर्ति बाधित रहेगी। 

इसलिए लोगों से अपील की गई है कि इस क्षेत्र के लोग पहले ही पानी भरकर रख लें ताकि उन्हें किल्लत का सामना ना करना पड़े। बीते सप्ताह नौलक्खा पंपिंग स्टेशन से जुड़ी लाइन पर आउटलेट कनेक्शन किया गया था। अब मेन राइजिंग और एमईएस फीडर को जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed