{"_id":"5824cd414f1c1bf47eb3a9f8","slug":"taj-rupee","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताज-किला पर कैश एक्सचेंज सुविधा आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताज-किला पर कैश एक्सचेंज सुविधा आज से
ताज-किला पर कैश एक्सचेंज सुविधा आज से
Updated Fri, 11 Nov 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
Taj Mahal
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजमहल और आगरा किला पर विदेशी सैलानियों को पुराने 500-एक हजार रुपये के नोट बदलने की सुविधा शुक्रवार से मिलने जा रही है। ताजमहल पूर्वी गेट स्थित शिल्पग्राम टिकट विंडो पर केनरा बैंक और आगरा किला पर बैंक आफ बड़ौदा अपने काउंटर लगाएंगे। यहां केवल विदेशी सैलानियों से ही पुराने नोट लेकर नए और 100 रुपये के नोट दिए जाएंगे।
एएसआई ने स्मारकों पर शुक्रवार तक सैलानियों से पुराने नोट लेने की सुविधा दी है, लेकिन स्थानीय प्रशासन ने ताज और किले पर आने वाले विदेशी सैलानियों को हुई दिक्कतों के मद्देनजर नई व्यवस्था शुरू की है। यूपी टूरिज्म के उप निदेशक दिनेश कुमार ने बताया कि इन काउंटरों पर नोट एक्सचेंज की वही सीमा और प्रक्रिया रहेगी, जो बैंक की अन्य ब्रांच में रिजर्व बैंक ने तय की है।
फतेहपुर सीकरी में 16 से ऑनलाइन टिकट
ताजमहल और आगरा किला के बाद फतेहपुर सीकरी स्मारक का टिकट भी ऑनलाइन उपलब्ध हो जाएगा। 16 नवंबर से फतेहपुर सीकरी भी एएसआई के ई-टिकटिंग प्लेटफार्म में शामिल हो जाएगा। मैनुअल टिकट की जगह सीकरी के स्मारकों पर ई-टिकट उपलब्ध होगा। सैलानी ऑनलाइन इसका टिकट बुक करा सकते हैं जो दो दिन के लिए मान्य रहेगा।