फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Taj: record number of tourist visit tajmahal on Christmas eve

ताजः क्रिसमस की पूर्व संध्या पर सैलानियों का सैलाब, चरमराईं सभी व्यवस्थाएं

Sun, 24 Dec 2017 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Sun, 24 Dec 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
Taj: record number of tourist visit tajmahal on Christmas eve
ताजमहल - फोटो : SELF
ताजमहल पर रविवार को सैलानियों का सैलाब उमड़ा। खासकर दोपहर एक बजे के बाद तो ताजमहल के तीनों प्रवेश द्वारों पर सैलानियों का दबाव एकाएक बढ़ गया जो शाम को गेट बंद होने के समय तक बना रहा। भीड़ के कारण ताज पर व्यवस्थाएं चरमरा गईं। वहीं चार हजार सैलानी ताज देखे बिना ही लौट गए। कतार में लगे सैलानियों ने गेट बंद होने के समय हंगामा काटा और टिकट वापस करने की मांग की।
विज्ञापन


क्रिसमस से लेकर न्यू ईयर तक ताजमहल पर सैलानियों की भारी भीड़ रहती है। इस बार क्रिसमस से दो दिन पहले ही वीक एंड के कारण ताज पर भीड़ शुरू हो गई जो 31 दिसंबर को रविवार होने के कारण बरकरार रहेगी। रविवार को भीड़ ज्यादा होने से शाम को जब गेट बंद हुआ तो करीब चार हजार सैलानी बाहर ही रह गए। 
विज्ञापन


टिकट खरीदने के कारण वह स्मारक में प्रवेश चाहते थे, लेकिन सीआईएसएफ ने उन्हें प्रवेश नहीं दिया। इस पर हंगामा हुआ। पश्चिमी गेट पर सैलानियों ने आक्रोश जताया, जिस पर पुलिस को उन्हें शांत करने में पसीने छूट गए। एएसआई का कहना है कि पूर्वी, पश्चिमी गेट पर ताज के गेट बंद होने का समय चस्पा किया गया और सभी सैलानियों को गेट पर ही बताया गया कि गेट तय समय पर बंद हो जाएगा, कतार देखकर ही टिकट खरीदें, लेकिन लोग नहीं माने।
विज्ञापन
विज्ञापन


एकाएक भीड़ बढ़ने के कारण प्रवेश के लिए मारामारी मच गई। ताज बंद होने के बाद सैलानियों के एक साथ पार्किंग से निकलने के कारण माल रोड, यमुना किनारा और शिल्पग्राम रोड जाम हो गया। पश्चिमी गेट पर कारीडोर स्थल तक सड़क पर ही पार्किंग बनी रही, वहीं यहां पूरे दिन जाम के हालात बने रहे। 

दो दिन में सवा लाख सैलानी आए ताज

Taj: record number of tourist visit tajmahal on Christmas eve
ताजमहल के गेट पर लगी कतार - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल पर क्रिसमस से पहले शनिवार-रविवार को दो दिन में ही सवा लाख सैलानी पहुंचे हैं। इनमें रविवार को करीब 35 हजार टिकट बिके हैं, जबकि शनिवार को 29 हजार। 15 साल तक के बच्चों का नि:शुल्क प्रवेश होने के कारण शनिवार को फ़ुटफॉल करीब 60 हजार और रविवार को 70 हजार तक रहा। 

इन दिनों परिवार के साथ लोग ज्यादा आ रहे हैं, जिनमें अभिभावकों के साथ बच्चे भी साथ होते हैं। ऐसे में ताज पर भीड़ तो ज्यादा है, लेकिन टिकट की संख्या उतनी नहीं दर्शाई जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed