फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Taj ready for G-20 Son-daughter-in-law of Indonesian President will come today in agra

जी-20 के लिए तैयार हुआ ताज: आज आएंगे इंडोनेशियाई राष्ट्रपति के बेटा-बहू, आम पर्यटकों के लिए रहेगा खुला

Sat, 09 Sep 2023 10:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 09 Sep 2023 10:00 AM IST
सार

जी-20 सम्मेलन के मेहमानों के लिए ताज भी तैयार है। यहां पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया गया है। आज इंडोनेशियाई राष्ट्रपति के बेटा-बहू ताज का दीदार करने के लिए आएंगे।

विज्ञापन
Taj ready for G-20 Son-daughter-in-law of Indonesian President will come today in agra
ताजमहल में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जी-20 सम्मेलन में विदेशी मेहमानों के साथ आ रहे लोग ताजमहल के दीदार के लिए शनिवार यानि आज से आना शुरू हो जाएंगे। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति के पुत्र कीसेंग पैनरेपए पुत्रवधू के साथ प्रतिनिधिमंडल के सदस्य ताजमहल के दीदार करने के लिए दोपहर में 1.30 बजे सड़क मार्ग से आएंगे और होटल ताज कन्वेंशन सेंटर पहुंचेंगे। दोपहर में 2.40 से 3.45 बजे तक वह ताजमहल में रहेंगे। शाम 4 बजे वह दिल्ली के लिए रवाना होंगे। उनके ताजमहल दौरे के दौरान आम पर्यटकों के लिए खुला रहेगा।

विज्ञापन

ताजमहल में बदला गया टैंक का पानी

जी-20 सम्मेलन में आने वाले राष्ट्राध्यक्षों और उनकी टीम के ताजमहल देखने की संभावना के चलते भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने शुक्रवार की छुट्टी में ताजमहल में साफ सफाई और रंगाई पुताई का अभियान चलाया। ताजमहल के सेंट्रल टैंक और नहर के साथ मस्जिद के टैंक में भी पानी बदला गया। नहर और सेंट्रल टैंक में नीले रंग का पेंट करने के बाद स्वच्छ पानी भरवाया गया। सेंट्रल टैंक की डायना बेंच पर ही राष्ट्राध्यक्ष और ताजमहल आने वाले सैलानी फोटो खिंचवाना पसंद करते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  यात्रीगण कृपया ध्यान दें: झांसी रूट पर 12 से अधिक ट्रेनें निरस्त, यात्रा से पहले यहां चेक करें सूची
विज्ञापन
विज्ञापन

 

एयरपोर्ट से ताजमहल तक पौधे, सफाई, रंगाई जारी

खेरिया एयरपोर्ट से ताजमहल के बीच के रूट को चमकाया जा रहा है। दीवारों पर खराब हुई पेंटिंग को दुरुस्त किया जा रहा है तो डिवाइडरों और सड़क किनारे नए फूलदार पौधे लगाए जा रहे हैं। मेट्रो के पिलर पर पेंटिंग की गई है।

ये भी पढ़ें - रेलवे स्टेशन पर भूखे पेट गुजारी रात: बेटे को मिला श्रीलंकाई गेंदबाज की बायोपिक 800 में लीड रोल, ऐसे मिली सफलता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed