फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   taj mahotsav

फूलों की महक ने खिलाए मन

Mon, 22 Feb 2016 01:47 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा Updated Mon, 22 Feb 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
taj mahotsav
सर्किट हाउस में आयोजित दो दिवसीय पुष्प एवं शाक भाजी प्रदर्शनी में रविवार को जबरदस्त भीड़ रही। शहरवासियों के अलावा देशी और विदेशी पर्यटकों ने भी आगरा में उगाए जाने वाले फूलों की खुशबू को महसूस किया तो वहीं शाक, भाजी की विभिन्न प्रजातियों के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

रविवार सुबह से पुष्प और उद्यान प्रेमियों का उमड़ना शुरू हो गया था। शाम तीन बजे समापन समारोह हुआ। इस अवसर पर आवासीय, औद्योगिक संस्थान, सरकारी संस्थान, होटल, नर्सरियों को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए पुरस्कार दिए गए। मुख्य विकास अधिकारी नगेंद्र प्रताप ने उन्हें प्रमाण पत्र और स्मृति चिह्न दिए।
विज्ञापन


इन्हें मिले पुरस्कार
- सेना क्षेत्र में बंगला उद्यान और गृह वाटिकाओं की प्रतियोगिता में ब्रिगेडियर विकास सैनी, ग्रुप कैप्टन रामास्वामी, एयर कोमोडोर एस श्रीनिवास, ग्रुप कैप्टन बीएस विस्ले, ग्रुप कैप्टन जेन बनर्जी। टेट्रा स्कूल एयर फोर्स और निदेशक एडीआरडीई को पुरस्कार मिला। सरकारी संस्थाओं के उद्यानों में ताजमहल, मंडलीय रेल प्रबंधक, शहर के विद्यालयों में गोपीचंद शिवहरे सनातन धर्म इंटर कालेज, औद्योगिक संस्थाओं में डाबर फुटवियर इंडस्ट्री, होटलों में अमर विलास, ट्राइडेंट, जेपी पैलेस, आईटीसी मुगल, डबल ट्री बाई हिल्टन, बंगला उद्यानों में एयर कोमोडोर अशोक सरकार, सुनीता गुप्ता, सरदार कुलदीप सिंह गुजराल, डा. ज्ञान प्रकाश, डा. वरुण सरकार और एडीए वीसी मनीषा त्रिघाटिया के निवास के उद्यान को भी पुरस्कार मिला। मंडप प्रतियोगिता में शेखर कुशवाह ने सर्वाधिक अंक अर्जित किए। अधीक्षक राजकीय उद्यान भैरम सिंह ने प्रदर्शनी के बारे में सभी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed