फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Taj Mahotsav 2024 fair of cuisines from across country along with crafts art and culture starting from today i

Taj Mahotsav 2024: ब्रज के गीत संगीत संग ताज महोत्सव का आगाज आज, दिखेगी लघु भारत की झलक

Sat, 17 Feb 2024 11:19 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 17 Feb 2024 11:19 AM IST
सार

ताज महोत्सव का शानदार आगाज होने जा रहा है। शिल्पग्राम में लघु भारत की झलक दिखेगी। दर्शक शाम को नृत्य नाटिका मीरा  और ब्रज की होली देख पाएंगे।

 

विज्ञापन
Taj Mahotsav 2024 fair of cuisines from across country along with crafts art and culture starting from today i
ताज महोत्सव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में शिल्प, कला और संस्कृति के साथ देश भर के व्यंजनों का मेला ताज महोत्सव शनिवार यानी आज से शुरू हो रहा है। बीते सालों में यह 18 से 27 फरवरी तक होता रहा है, इस बार एक दिन पहले हो रहा है। शाम को ब्रज की होली और नृत्य नाटिका मीरा के जरिए ब्रज के गीत-संगीत शिल्पग्राम के मुक्ताकाशीय मंच पर दिखेंगे। औपचारिक उद्घाटन 18 फरवरी को होगा। पहली बार हॉट एयर बैलून, यमुना महाआरती, पतंग महोत्सव, बर्ड वाचिंग, साइकिल रैली जैसे कार्यक्रमों को ताज महोत्सव से जोड़ा गया है।

विज्ञापन


ताज महोत्सव आयोजन समिति की अध्यक्ष मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने शुक्रवार शाम को शिल्पग्राम का दौरा कर तैयारियों को परखा। उन्होंने इवेंट कंपनी को फटकार लगाई और शनिवार 12 बजे तक मंच सज्जा, बिजली और मुक्ताकाशीय मंच के सीटिंग प्लान को अमल में लाने का अल्टीमेटम दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि ताज महोत्सव की व्यवस्थाएं यादगार रहें इसलिए किसी तरह की कमी नजर नहीं आनी चाहिए।
विज्ञापन


आयोजन समिति के सचिव अविनाश मिश्रा ने बताया कि 28 फरवरी तक चलने वाले महोत्सव में देश भर के प्रख्यात शिल्पियों की हस्तकला का भी प्रदर्शन होगा। हॉट एयर बैलून से खुले आसमान की सैर, घोड़े व ऊंट की सवारी भी कर पाएंगे। इको टूरिज्म को जोड़ने के लिए सूर सरोवर पक्षी विहार में महोत्सव होगा। बर्ड वाचिंग के साथ साइकिल रैली, पेंटिंग भी होगी। सतरंगी पतंगों की उड़ान, कार और बाइक रैली का रोमांच भी ताज महोत्सव में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


होटल डबल ट्री बाई हिल्टन में आगरा बियांड ताज सेमिनार होगी। जिसमें आगरा के शिव मंदिर व बटेश्वर मंदिर शृंखला पर चर्चा होगी। ताजमहल के पश्चिमी गेट से पूर्वी गेट होते हुए अहमद शाह बुखारी दरगाह तक हेरिटेज वॉक होगी। पुष्प प्रदर्शनी के अलावा दीपों से महाआरती में यमुना के घाट भी जगमगाएंगे। देश के नामी कलाकारों की प्रस्तुतियां भी होंगी और सूरसदन में नाटकों की शृंखला आयोजित की जा रही है।

सभी स्थलों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम
सांस्कृतिक कार्यक्रम सभी स्थलों पर शाम 5:30 से रात 10 बजे तक आयोजित होंगे। स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियां शिल्पग्राम में सुबह 10 बजे से शुरू होंगी। 17 फरवरी को शिल्पग्राम में ब्रज की होली और सूरसदन में मीरा नृत्य नाटिका एवं मुशायरा से कार्यक्रम होंगे। शिल्पग्राम में जावेद अली, मधुश्री भट्टाचार्य, अंकित तिवारी, सलमान अली, ओसमान मीर का सूफी गायन, जस्सी, मोनाली ठाकुर, निजामी बंधु और तुलसी कुमार की आवाज का जादू बिखरेगा। सूरसदन में चाणक्य, दशावतार, बुरे फंसे गुलफाम, जीना इसी का नाम है... जैसे नाट्य मंचन होंगे।


ताज महोत्सव में आज
सूरसदन में शनिवार को शाम 6 बजे मीरा नृत्य नाटिका डिप्पी मिश्रा-हर्षिता मिश्रा प्रस्तुत करेंगी। शिल्पग्राम के मुक्ताकाशीय मंच पर शाम 6:50 बजे ब्रज की होली, रात 8 बजे सिद्धार्थ मोहन की बांसुरी वादन कार्यक्रम होगा। सूरसदन में रात 8:30 बजे से मुशायरा होगा, जिसमें प्रख्यात शायर वसीम वरेलवी, ताहिर फराज आदि हिस्सा लेंगे। शाम 5 से 7:30 बजे तक यमुना महाआरती यमुना नदी के किनारे एत्माद्दौला व्यू पॉइंट पर आयोजित की जाएगी। इसमें हवन, हनुमान चालीसा, गोपाल गोविंद भजन होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed