{"_id":"582df6194f1c1b57258fdef6","slug":"taj-mahotsav-2017-will-be-eleven-siddi-monument","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्यारह सिड्डी स्मारक के पास होगा ताज महोत्सव-2017","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्यारह सिड्डी स्मारक के पास होगा ताज महोत्सव-2017
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
यमुना पार ताज के साए तले एडीए ने विकसित किया है गार्डन,
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
यमुना पार ताज के साए तले एडीए ने विकसित किया है गार्डन, नामकरण के लिए लोगों से मांगे सुझाव, 11 हजार रुपये का मिलेगा पुरस्कार
agrauptourism@gmail.com और vcada@rediffmail.com पर 9 दिसंबर तक भेज सकते हैं सुझाव
अगले साल चुनाव के कारण मार्च में प्रस्तावित ताज महोत्सव के लिए जगह चुन ली गई है। ताज महोत्सव आयोजन समिति ने चार स्थानों पर चर्चा के बाद यमुना पार ग्यारह सिड्डी स्मारक से सटे गार्डन को महोत्सव स्थल के रूप में चुन लिया। आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित किए गए गार्डन के नामकरण के लिए 9 दिसंबर तक सुझाव मांगे गए हैं। सुझाव चुने जाने पर 11 हजार रुपये का पुरस्कार ताज महोत्सव के मंच पर दिया जाएगा।
गुरुवार को ताज महोत्सव मेला स्थल व्यवस्था समिति की बैठक में चार स्थलों बीएसएनएल मैदान, जीत सिंह स्टेडियम, कोठी मीना बाजार मैदान और यमुना पार ग्यारह सिड्डी स्मारक के पास विकसित नये गार्डन पर एडीए उपाध्यक्ष, नगर आयुक्त ने चर्चा की। ताज महोत्सव के लिए कमेटी ने महताब बाग और ग्यारह सिड्डी के बीच में बने नए गार्डन को ही उपयुक्त पाया। आगरा किला और ताजमहल के बीचोंबीच इस लोकेशन से महोत्सव को भव्यता मिलेगी। कमेटी ने तय किया कि आम लोगों से ही नए गार्डन का नामकरण कराया जाए। इसके लिए 9 दिसंबर तक ताज महोत्सव कमेटी ने सुझाव मांगे हैं। यूपी टूरिज्म के उपनिदेशक दिनेश कुमार ने बताया कि यह सुझाव ई-मेल के अलावा आगरा विकास प्राधिकरण के जयपुर हाउस कार्यालय और यूपी टूरिज्म के 64, ताज रोड आफिस पर जमा किए जा सकते हैं।
बता दें कि 25 साल से शिल्पग्राम में ताज महोत्सव आयोजित होता रहा है, लेकिन ताज ओरिएंटेशन सेंटर के निर्माण के लिए इसे ध्वस्त किया जा रहा है।
9 दिसंबर तक भेजें ताज महोत्सव की थीम
आगरा। ताज महोत्सव आयोजन समिति ने 2017 के ताज महोत्सव की थीम तय करने के लिए सुझाव भेजने की तारीख बढ़ाकर 9 दिसंबर कर दी है। पहले ये तारीख 15 नवंबर थी। यूपी टूरिज्म उपनिदेशक दिनेश कुमार के मुताबिक थीम के लिए जिसका सुझाव चुना जाएगा, उसे समिति की ओर से 10 हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया जाएगा और ताज महोत्सव के मंच पर सम्मानित भी किया जाएगा।