{"_id":"58d6c91c4f1c1b870a1a5443","slug":"taj-mahotsav","type":"story","status":"publish","title_hn":"दमादम मस्त कलंदर पर झूम उठे श्रोता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दमादम मस्त कलंदर पर झूम उठे श्रोता
दमादम मस्त कलंदर पर झूम उठे श्रोता
Updated Sun, 26 Mar 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
दमादम मस्त कलंदर पर झूम उठे श्रोता
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिल्प ग्राम के मुक्ताकाशीय मंच पर शनिवार की रात को सारेगामापा फेम प्रियंका वैद्य ने धमाल मचाया। खचाखच भरे पांडाल में प्रियंका ने दमादम मस्त कलंदर, अली दा पहला नंबर, ओ लाल मेरे...से शुरुआत की तो लोग थिरकने लगे। इसके बाद उन्होंने बालीवुड के एक से बढ़कर एक नगमे सुनाए। इसके पूर्व लाफ्टर शो में कलाकारों ने दर्शकों को लोटपोट कर दिया।
मुक्ताकाशीय मंच पर प्रियंका वैद्य ने कजरा मोहब्बत वाला, अंखियों में ऐसा डाला की प्रस्तुति दी तो लोग झूम उठे। इसके बाद प्रियंका ने रंगीला म्हारो ढोलना..ढोलना, काला चश्मा..तेरा काला चश्मा जैसी कई फिल्मी गीतों की प्रस्तुतियां दीं। देर रात तक श्रोता उनकी धमाकेदार प्रस्तुतियों पर झूमते रहे। इसके पूर्व लाफ्टर शो में प्रताप फौजदार और जीतू गुप्ता ने कॉमेडी के कई रंग दिखाए। अनुराग मुस्कान और उदय दहिया ने भी हंसगुल्ले छोड़े। श्रोता उनके चुटकुलों और कॉमेडी पर ठहाके लगाते नजर आए। इस मंच पर शाम की शुरुआत डा. अनिल वर्मा और प्रेरणा तलेगांवकर के गायन से हुई। शुभ सक्सेना ने तबला वादन किया तो सुचिता वाजपेयी और निशी सिंह ने भी गीतों से समां बांधा। ग्रेसी ने कथक नृत्य, नीरजा शर्मा ने भरतनाट्यम और सीमा मोदी ने लोक समूह नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। लखनऊ से आईं सीमा मोदी ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश अपनी टीम के साथ लोक नृत्य के माध्यम से दिया। उनकी प्रस्तुति को खासा सराहा गया।