फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Taj Mahal will be protected by anti-drone system strict monitoring in yellow zone

Taj Mahal: एंटी ड्रोन सिस्टम से होगी ताजमहल की सुरक्षा, यलो जोन में भी कड़ी निगरानी; ADG ने किया निरीक्षण

Tue, 20 May 2025 09:29 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 20 May 2025 09:29 AM IST
सार

ताजमहल का सुरक्षा घेरा और सख्त होगा। एंटी ड्रोन सिस्टम का प्रयोग होगा और रेड जोन में हाईटेक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। कैमरों से संदिग्धों के चेहरे पहचानने से लेकर पर्यटकों की संख्या तक दर्ज की जाएगी।
 

विज्ञापन
Taj Mahal will be protected by anti-drone system strict monitoring in yellow zone
अपर पुलिस महानिदेशक (सुरक्षा) रघुवीर लाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अपर पुलिस महानिदेशक (सुरक्षा) रघुवीर लाल ने सोमवार को ताजमहल की सुरक्षा देखी। उन्होंने ताजमहल को एंटी ड्रोन सिस्टम से लैस करने, जल पुलिस के संसाधन बढ़ाने और यलो जोन का सुरक्षा घेरा और मजबूत करने की जरूरत बताई।
विज्ञापन


 

एडीजी ने पुलिस-प्रशासनिक, एएसआई व सुरक्षा एजेंसियों के अफसरों के साथ संयुक्त भ्रमण कर ताजमहल में सुरक्षा प्रणाली की समीक्षा की। प्रवेश व निकास द्वारों पर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था, दशहरा घाट और यमुना में बोटिंग से सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। ताजमहल के यलो जोन के बैरियरों पर सुरक्षा व्यवस्था को परखा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद प्रशासन-पुलिस व एएसआई के अधिकारियों के साथ सर्किट हाउस में बैठक की। इसमें एडीजी ने ताजमहल की सुरक्षा को और अधिक प्रभावी, संवेदनशील और चाक-चौबंद बनाने के दिशानिर्देश दिए। एडीजी ने यमुना में सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाने के निर्देश दिए। अब एक और नाव जल पुलिस को दी जाएगी। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि मंगलवार को एंटी ड्रोन सिस्टम से जुड़े संसाधन आ जाएंगे। जल्द ही इसे चालू कर दिया जाएगा। यलो जोन में पुलिसकर्मी भी बढ़ाए जाएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed