फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Taj Mahal will be closed today

 ताजमहल आज दो घंटे रहेगा बंद 

Fri, 07 Oct 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 07 Oct 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Taj Mahal will be closed today
गुयाना के प्रधानमंत्री की विजिट के कारण सुबह 10:15 बजे बंद हो जाएगा प्रवेश - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
वीकएंड पर ताजमहल का दीदार करने के लिए आगरा आ रहे हैं तो सुबह 9:15 बजे से पहले ही ताजमहल में प्रवेश कर लीजिए, अन्यथा फिर 12:15 बजे के बाद ही ताज में प्रवेश हो पाएगा। गुयाना के प्रधानमंत्री और प्रथम उपराष्ट्रपति मोस नागामुटटू की यात्रा के कारण शनिवार सुबह 10:15 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक ताजमहल में आम पर्यटकों का प्रवेश बंद रहेगा। ताजमहल की टिकट खिड़कियां एक घंटे पहले यानी 9:15 बजे ही बंद कर दी जाएंगी।
विज्ञापन

वीकएंड पर ताजमहल में सुबह आठ बजे से ही सैलानियों की भीड़ शुरू हो जाती है। एक्सप्रेस वे और गतिमान एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस के साथ यमुना एक्सप्रेस वे से आने वाले पर्यटक सुबह ही ताजमहल पहुंचते हैं। ऐसे में उनके लिए शनिवार सुबह दो घंटे की बंदी परेशानी खड़ी कर सकती है। टूर आपरेटरों ने तो अपने पर्यटकों को सलाह दी है कि ताजमहल बंदी के समय वह आगरा किला या किसी अन्य स्मारक को देख सकते हैं। लंच के बाद ही आपरेटर ताजमहल का दीदार कराएंगे। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण आगरा सर्किल के अधीक्षण पुरातत्वविद डा. भुवन विक्रम ने बताया कि वीवीआईपी विजिट के कारण ताजमहल में दो घंटे आम पर्यटकों का प्रवेश नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed