Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Taj Mahal will be able to open even at night Tourism Minister agreed, proposal will be sent to Central Governm

UP: ताजमहल रात में भी खुल सकेगा...पर्यटन मंत्री ने जताई सहमति, केंद्र सरकार को भेजा जाएगा प्रस्ताव

Sat, 09 Nov 2024 12:16 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 09 Nov 2024 12:16 PM IST
सार

चांदनी रात में ताजमहल का दीदार करने का मौका तो वर्ष में एक बार ही मिलती है, लेकिन अब ताज को रात 11 बजे तक खोला जा सकता है। आगरा आए पर्यटन मंत्री ने कहा कि इसके लिए  सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा। अंधेरे से निपटने के लिए एलईडी से रोशनी की व्यवस्था की जाएगी। 

 

विज्ञापन
Taj Mahal will be able to open even at night Tourism Minister agreed, proposal will be sent to Central Governm
चांदनी रात में ताजमहल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजमहल को रात में दूधिया रोशनी से जगमगाने और उसे रात 11 बजे तक पर्यटकों के लिए खोलने का प्रस्ताव उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने आगरा के सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल की मांग पर सहमति जताई और कहा कि पर्यटन विभाग शासन के जरिए यह प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजेगा। मामले में वह केंद्रीय संस्कृति मंत्री से भी बात करेंगे।
विज्ञापन


शुक्रवार को आगरा के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने सुबह आगरा विकास प्राधिकरण की ओर से रमाडा फ्लाईओवर स्थित चौक पर कराए गए सौंदर्यीकरण और विकास कार्यों का फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने इसके बाद ताजनगरी में 9.94 करोड़ रुपये के चार विकास कार्यों का लोकार्पण किया। यहां केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने पर्यटन मंत्री से आगरा रिवरफ्रंट को विकसित करने और ताज को रात में 11 बजे तक खोलने की मांग की। उन्होंने कहा कि दोनों योजनाएं आगरा में रोजगार के लिए मील का पत्थर साबित होंगी। एएसआई के अधिकारियों को उन्होंने सलाह दी कि रोशनी से ताज पर कीड़े आने का पुराना राग न अलापें। नई तकनीक आ चुकी हैं। एलईडी लाइटिंग समेत कई विकल्प हैं, जिनका इस्तेमाल किया जा सकता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: पर्यटक  दंपती की लापता कुतिया खोजने वाले को अब 50 हजार का इनाम, पांच दिन बाद भी नहीं लगा सुराग
विज्ञापन
विज्ञापन



इन कार्यों का हुआ लोकार्पण
- रमाडा फ्लाईओवर पर सौंदर्यीकरण का काम- 2.59 करोड़ रुपये
- हिल्टन होटल से पंचवटी तक मॉडल रोड बनाया- 3.72 करोड़ रुपये
- इनर रिंग रोड पर आगरा प्रवेश द्वार का निर्माण- 3.27 करोड़ रुपये
- महताब बाग पर ताज व्यू पॉइंट का सौंदर्यीकरण- 35.68 लाख रुपये

शंख, चक्र और रथ आएंगे नजर
इनर रिंग रोड पर रमाडा फ्लाईओवर से शहर में आने पर लैंडस्केपिंग, फसाड का काम कराया गया है। यहां अर्जुन को गीता का उपदेश देते रथ पर सवार भगवान कृष्ण, मोर, शंख, सुदर्शन चक्र और फव्वारा स्थापित किया गया है। आधुनिक शौचालय भी बनाया गया है। इनर रिंग रोड पर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे और यमुना एक्सप्रेस-वे से आने वाले लोग आगरा प्रवेश द्वार से प्रवेश करेंगे। यहां मुगलिया शहर की थीम पर लाल पत्थर से जाली वर्क कराया गया है। लाइटिंग के साथ फव्वारे लगाए गए हैं।

ये भी पढ़ें -   UP: महिला सिपाही के एक थप्पड़ ने निलंबित करा दिए छह पुलिसकर्मी, मामला कुछ ऐसा...जानकर अधिकारी भी रह गए सन्न


पर्यटन की 43 योजनाओं से बदलेगा माहौल
प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि 27 परियोजनाएं पर्यटन विभाग की और 16 प्रोजेक्ट पर्यटन विकास सहभागिता योजना के चल रहे हैं। 87 करोड़ रुपये आगरा को आवंटित किए गए हैं। बाह-बटेश्वर में 225 करोड़ रुपये खर्च कर विकास कार्य हो रहे हैं। इनमें पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मस्थली से लेकर सभी मंदिरों को संरक्षित कर विकास किया जाएगा। उन्होंने आगरा, मथुरा, मैनपुरी और फिरोजाबाद को मिलाकर पर्यटन सर्किट बनाने पर सहमति दी। कहा कि चारों का विकास होगा तो क्षेत्र की दशा सुधरेगी। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया, विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह, पक्षालिका सिंह, डॉ. जीएस धर्मेश और मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी, डीएम अरविन्द मलप्पा बंगारी, सीडीओ प्रतिभा सिंह, एडीए उपाध्यक्ष एम. अरुन्मौली मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed