Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Taj Mahal Security Breach Drunk Men Drive Car to Eastern Gate Two Arrested in Agra

ताजमहल की सुरक्षा में बड़ी चूक: पुलिस का घेरा तोड़कर पूर्वी गेट तक पहुंची कार, दो युवकों को पकड़ा

Sat, 28 Nov 2026 09:56 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sat, 28 Nov 2026 09:56 PM IST
सार

सुरक्षा घेरा तोड़कर दाैड़ती कार को रोकने के लिए पुलिस ने पीछा किया। पर्यटकों में दहशत फैल गई। बाद में पुलिसकर्मियों ने गाड़ी रोक लिया। तब तक एक युवक भाग गया। बाकी दो पकड़ लिए गए। दोनों के शराब के नशे में होने की बात कही गई। गाड़ी को सीज कर दिया गया।

विज्ञापन
Taj Mahal Security Breach Drunk Men Drive Car to Eastern Gate Two Arrested in Agra
पुलिस ने सीज की कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ताजमहल के यलो जोन का सुरक्षा घेरा शनिवार शाम को कार सवार तीन युवकों ने तोड़ दिया। अमर विलास बैरियर से कार को ताजमहल के पूर्वी गेट तक तेजी से ले गए। यह देखकर एक दरोगा ने पीछा कर ताज के पूर्वी गेट पर रोक लिया। दो को पकड़ लिया जबकि एक भाग गया। उनकी गाड़ी को सीज कर दिया। पुलिस का कहना है कि युवकों के नशे में होने की पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट में हुई है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


घटना शाम तकरीबन 6 बजे की है। ताजमहल से पर्यटक बाहर आ रहे थे। तभी ईको कार में 3 युवक आए। वह अमर विलास बैरियर से प्रवेश करना चाहते थे। वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने रोक दिया। उन्हें वापस जाने के लिए बोल दिया। इस पर चालक वापस ले गया। 15 मिनट बाद फिर से आए। वह तेजी से गाड़ी को ताजमहल की तरफ ले जाने लगे। यह देखकर पुलिसकर्मी पीछे दाैड़े। एक दरोगा भी बाइक से पीछा करने लगे। उस समय बड़ी संख्या में पर्यटक भी थे। पुलिस को पीछा करते देखकर वो भी घबरा गए।
विज्ञापन


 
Trending Videos

आरोपी गाड़ी को ताजमहल के पूर्वी गेट तक ले गए। इस घटना से अफरातफरी मच गई। पर्यटकों में दहशत फैल गई। बाद में पुलिसकर्मियों ने गाड़ी रोक लिया। तब तक एक युवक भाग गया। बाकी दो पकड़ लिए गए। दोनों के शराब के नशे में होने की बात कही गई। गाड़ी को सीज कर दिया गया। वहीं थाना ताजगंज पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा। एसीपी ताज सुरक्षा यतेंद्र नागर ने बताया कि आरोपी फतेहाबाद निवासी अमित उपाध्याय और मनिया, धाैलपुर निवासी अंकित कुशवाहा को पकड़ा है। उनके खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही उनका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। मेडिकल में नशे की पुष्टि हुर्ह है।

 
विज्ञापन

आखिर क्या कर रही थी पुलिस
सवाल उठ रहा है कि बैरियर पर सुरक्षा घेरा होता है। पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं। बैरियर से युवक आसानी से गाड़ी लेकर पूर्वी गेट तक पहुंच गए। गनीमत रही कि वो नशे में थे। गलती से गए थे। इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए है। पुलिस क्या कर रही थी? यह सवाल है। जब ताजमहल बंद हो चुका है तो फिर बैरियर से किसी गाड़ी को अंदर कैसे जाने दिया गया। स्थानीय लोगों को भी यलो जोन में गाड़ी ले जाने के लिए पास की आवश्यकता होती है।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed