फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   taj mahal saffron color will not be used during cm yogi visit

आगरा पहुंचे सीएम योगी, थोड़ी देर में करेंगे ताजमहल का दीदार

Thu, 26 Oct 2017 09:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Thu, 26 Oct 2017 09:08 AM IST
विज्ञापन
taj mahal saffron color will not be used during cm yogi visit
ताज महल - फोटो : self
हमेशा ही भगवा वस्त्र धारण करने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ताजमहल का दीदार करने करने के लिए आगरा पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री योगी के आगमन के मद्देनजर इस बात के स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि ताजमहल पहुंचने पर योगी के इस्तेमाल में प्रयोग होने वाले साधनों में भगवा रंग का प्रयोग न किया जाए। 
विज्ञापन


आगरा पहुंचे सीएम अपनी भगवा कपड़ों में ही थे। निर्देश ये था कि अफसर सीएम के सामने भगवा रंग के तौलिया, सोफा कवर, पोस्टर या अभिनंदन पत्र आदि का प्रयोग नहीं करेंगे। इसकी जगह सफेद रंग के तौलिया, कवर और अन्य सामान का उपयोग किया जाए।
विज्ञापन

 
बता दें कि ताजमहल पर भगवा रंग के दुपट्टे का मामला हो या भगवा कपड़े का, हाल के विवादों के मद्देनजर ताजमहल में मुख्यमंत्री के निरीक्षण के दौरान प्रदेश सरकार भगवा रंग से परहेज करेगी। पश्चिमी गेट से सुबह 10:35 पर प्रवेश कर मुख्यमंत्री करीब 35 मिनट ताज के अंदर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

taj mahal saffron color will not be used during cm yogi visit
सीएम आदित्यनाथ योगी - फोटो : डेमो
एएसआई आफिस में उनके लिए ताजमहल का प्रजेंटेशन बनाया गया है, जिसमें ताज के रखरखाव, संरक्षण और व्यवस्थाओं का ब्यौरा दिया जाएगा। 
मुख्यमंत्री वीडियो प्लेटफार्म तक रहेंगे या डायना सीट पर पहुंचकर फोटोग्राफी कराएंगे। 

यह जानकारी किसी अफसर के साथ साझा नहीं की गई है। हालांकि मुख्य गुंबद पर भी मुख्यमंत्री के पहुंचने के मद्देनजर सीआईएसएफ को सतर्क रखा जाएगा। एएसआई अधिकारियों ने शाम तक ताज में विशेष सफाई अभियान और आफिस में प्रजेंटेशन को लेकर व्यवस्थाएं पूरी कीं। 

पर्यटकों को चार घंटे होगी परेशानी

taj mahal saffron color will not be used during cm yogi visit
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार सुबह सीएम योगी आगरा पहुंच गए कुछ ही देर में वो ताजमहल के पश्चिमी गेट पर पहुंचेंगे। पश्चिमी गेट पर ही पर्यटकों के लिए पार्किंग है, लेकिन मुख्यमंत्री के आगमन के कारण यह रास्ता बंद रहेगा। 

ऐसे में सैलानियों को ताज तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। सफाई अभियान के लिए नीम तिराहा और फिर पश्चिमी गेट से प्रवेश के दौरान भी आम पर्यटक रोके जाएंगे। इस तरह ताजमहल पर दो घंटे तक मुख्यमंत्री रहेंगे। करीब चार घंटे तक पर्यटक पार्किंग से ताज के बीच फंसे रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed