फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Taj Mahal Opens Hotel Business Incresed Update News

आगरा: सैलानियों के बढ़ने से होटल-रेस्टोरेंट में लौटी रौनक, विदेशी पर्यटकों का इंतजार

Mon, 11 Jan 2021 04:42 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 11 Jan 2021 04:42 PM IST
सार

एक नजर:
  • 350 रेस्टोरेंट और 250 होटल
  • एक लाख लोगों को रोजगार।
  • 500 करोड़ का टर्नओवर।
  • 300 करोड़ का नुकसान।

विज्ञापन
Taj Mahal Opens Hotel Business Incresed Update News
धूप में दमकता ताजमहल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सैलानियों के बढ़ने पर होटल-रेस्टोरेंट में रौनक लौटने लगी है। कारोबार बीते डेढ़ माह में शून्य से 10 फीसदी पर आ गया है। हालांकि कारोबारियों को विदेशी सैलानियों की कमी खल रही है। आगरा टूरिज्म डेवलपमेंट फाउंडेशन के अध्यक्ष संदीप अरोड़ा ने बताया कि शहर में अनुमानित 600 होटल और रेस्टोरेंट है। फतेहाबाद रोड पर यह संख्या करीब 250 है।
विज्ञापन



चार माह लॉकडाउन के कारण कारोबार चौपट रहे है। लॉकडाउन खुला तो भी मंदी छाई रही। इधर, 21 सितंबर से ताज खुलने के बाद उम्मीद बंधी, लेकिन ग्राहक तब भी नदारद रहे। अब कुछ दिनों से सैलानियों की संख्या काफी बढ़ने के कारोबार में सकारात्मक असर पड़ने लगा है। क्रिसमस और नववर्ष से अच्छा फायदा मिला। डेढ़ माह में औसतन 50 करोड़ रुपये का कारोबार हो चुका है।
विज्ञापन



विदेशी पर्यटक कम
रेस्टोरेंट में आने वाले पर्यटकों की संख्या फिलहाल काफी कम है। मगर, आने की शुरुआत होना राहत की बात है। इस समय विदेशी पर्यटक लगभग नदारद हैं। - संजीव जैन, अध्यक्ष होटल एंड रेस्टॉरेंट एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

...अभी समय लग सकता है
कारोबार को पूरी तरह व्यवस्थित होने में अभी समय लग सकता है। इसके लिए सरकार को वीजा संबंधी नियमों में और ढील देनी होगी। जिससे पर्यटकों की संख्या और बढ़ सके। - रोहित वाधवा, कारोबारी

होम डिलीवरी भी जमकर हुई
क्रिसमस से नववर्ष तक कारोबार जोरों पर रहा लोगों ने बैठकर खाना खाया और होम डिलीवरी भी जमकर हुई। शहर भर के रेस्टोरेंट कारोबार का अनुमानित 10 करोड़ का कारोबार हुआ। - विकास गोयल, कारोबारी।

अभी 95 फीसदी रेस्टोरेंट खुले
लॉकडाउन से लेकर ताज खुलने के दो माह तक हालात काफी खराब रहे। फतेहाबाद रोड के ही 250 में से करीब 200 रेस्टोरेंट बंद रहे। अब 95 फीसदी तक खुल गए हैं। - नरेंद्र गुप्ता, कारोबारी।

ठंड कम होने पर बढ़ेगी ग्राहकों की संख्या
इस समय शहर के अधिकांश रेस्टोरेंट में ग्राहकों का आवागमन जारी है। हालांकि ठंड कम होने के साथ यह संख्या और बढ़ेगी। - रोहित बंसल, कारोबारी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed