फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Taj Mahal News: tourism industry wants to gatimaan, shatabdi express trains start

'दिल्ली से आने वाली गतिमान, शताब्दी एक्सप्रेस भी शुरू हों, तब मिलेगी पर्यटन को रफ्तार'

Mon, 21 Sep 2020 12:12 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 21 Sep 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Taj Mahal News: tourism industry wants to gatimaan, shatabdi express trains start
गतिमान एक्सप्रेस - फोटो : Amar Ujala

ताजनगरी एक बार फिर पर्यटकों के स्वागत के लिए तैयार है, लेकिन दिल्ली से सुबह ट्रेनों से आकर शाम को लौटने वाले पर्यटकों के सामने दुविधा की स्थिति है। दिल्ली से सुबह आगरा आने वाली ट्रेनों में शताब्दी एक्सप्रेस, गतिमान एक्सप्रेस और ताज एक्सप्रेस अभी संचालित नहीं हैं। पर्यटन व्यवसायियों का कहना है कि एक अक्टूबर से दिल्ली से आने वाली ट्रेनें शुरू होनी चाहिए।

विज्ञापन


आगरा में सुबह शताब्दी, गतिमान और इसके बाद ताज एक्सप्रेस से दो हजार से अधिक पर्यटक भ्रमण करने आते हैं। इनमें ज्यादातर पर्यटक दिन में ताज, किला और सीकरी देखकर शाम को दिल्ली लौटने वाले होते हैं। रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों के साथ ही क्लोन ट्रेनें भी शुरू कर दी हैं। ऐसे में उम्मीद जागी है कि यह ट्रेनें भी जल्द शुरू होंगी।
विज्ञापन


 
'ट्रेनें और उड़ानें भी शुरू हों'

पर्यटन उद्यमी राजीव तिवारी ने कहा कि पर्यटकों के लिए दिल्ली से सीधी चलने वाली ट्रेनों की खास जरूरत है। इसके साथ ही घरेलू उड़ानें भी शुरू होनी चाहिए, ताकि पर्यटकों की आवाजाही बढ़ सके। लंबे समय से बंद पर्यटन उद्योग को दोबारा खड़ा होने में समय लगेगा। सरकार को सुविधाएं बढ़ानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

'तीन ट्रेनों से सबसे ज्यादा आते हैं पर्यटक'

लोकल टूरिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल शर्मा ने कहा कि गतिमान, शताब्दी और ताज जैसी ट्रेनों की पहचान ही दिल्ली से ताजनगरी आने वाले पर्यटकों की वजह से बनी। इन ट्रेनों का समय निर्धारण ऐसा है कि यह पर्यटकों की पहली पसंद है। इन ट्रेनों के शुरू होने से ही पर्यटकों की आवाजाही बढ़ सकेगी। 
 
'रेलवे अफसरों से की मांग'

रेल परामर्शदात्री समिति  के सदस्य राजकुमार शर्मा ने कहा कि दिल्ली इंटरसिटी, गतिमान और ताज एक्सप्रेस को संचालित करने के लिए रेलवे अधिकारियों से मांग की गई है। इन ट्रेनों का संचालन जल्द शुरू होना चाहिए, क्योंकि दिल्ली तक आवागमन के लिए यह ट्रेनें सबसे मुफीद हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed