फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Taj Mahal New Name Proposal in Municipal Corporation Today, Renamed as Tejo Mahalaya

Taj Mahal: तो क्या तेजो महालय हो जाएगा ताजमहल का नाम? आगरा नगर निगम में पेश होगा प्रस्ताव

Wed, 31 Aug 2022 09:34 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 31 Aug 2022 09:34 AM IST
सार

ताजमहल का नाम बदलने की मांग आज नगर निगम के सदन में उठेगी। भाजपा पार्षद ताजमहल का नाम तेजो महालय करने का प्रस्ताव सदन में पेश करेंगे। 

विज्ञापन
Agra Taj Mahal New Name Proposal in Municipal Corporation Today, Renamed as Tejo Mahalaya
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी में साढ़े चार साल में 80 से ज्यादा सड़कों और चौराहों के नाम बदलने वाले आगरा नगर निगम में बुधवार को ताजमहल का नाम बदलकर तेजो महालय करने का प्रस्ताव लाया जाएगा। ताजगंज के भाजपा पार्षद शोभाराम राठौर आज दोपहर तीन बजे से होने वाले नगर निगम सदन के अधिवेशन में यह प्रस्ताव पेश करेंगे। पार्षद राठौर का कहना है कि उन्होंने प्रस्ताव संख्या 4(7) में इसके संबंध में कई तथ्य रखे हैं, जिनके आधार पर नाम बदलने का प्रस्ताव सदन के सामने रखा जाएगा।

विज्ञापन


विज्ञापन


पार्षद शोभाराम राठौर के मुताबिक मुगल रोड, घटिया आजम खां समेत कई सड़कों, चौराहों के नाम बदले गए हैं। इसलिए अब वक्त आ गया है कि ताजमहल का नाम भी बदलकर तेजो महालय किया जाए। वह ऐतिहासिक तथ्यों को सदन में रखेंगे और नाम बदलने पर समर्थन मांगेंगे। बता दें कि हिंदूवादी संगठन लगातार ताजमहल को तेजो महालय बताते आ रहे हैं। इसे लेकर कई बार विवाद भी खड़ा हो चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हाउस टैक्स के सर्वे पर हो सकता है हंगामा

नगर निगम सदन के सामान्य अधिवेशन में हाउस टैक्स के सर्वे पर हंगामा हो सकता है। नगर निगम ने निजी कंपनी साईं कंस्ट्रक्शन से हाउस टैक्स का सर्वे कराया है। इस सर्वे के बाद नगर निगम ने 97 हजार नोटिस भेजे हैं। इनमें तमाम खामियां मिल रही हैं। दिसंबर में वर्तमान बोर्ड का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। चुनावी साल में 345 विकास कार्य रुके हुए हैं। 40 करोड़ रुपये के काम न होने के कारण पार्षद नाराज हैं। इस मामले में हंगामा हो सकता है। 

ये नाम बदले गए

  • घटिया आजम खां का नाम अशोक सिंघल मार्ग
  • मुगल रोड, कमला नगर का नाम महाराजा अग्रसेन मार्ग
  • लोहामंडी के नौबस्ता चौराहे का नाम गुरु नानक देव चौक
  • मंटोला, कंगालपाड़ा का नाम वीरांगना झलकारी बाई के नाम पर
  • धूलियागंज चौराहे का नाम विनायक वीर सावरकर के नाम पर 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed