ताजमहल: शरद पूर्णिमा पर ताज पर थिरकी चांदनी, पांच स्लॉट में पर्यटकों ने देखी 'चमकी'
ताजमहल के संगमर के पत्थर में नगीने जड़े हैं, इन पर पूर्णिमा के चांद की सफेद रोशनी पड़ती है तो ये नगीने चमक उठते हैं। इसे देखने का नजारा अलग ही रोमांच पैदा करता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शरद पूर्णिमा पर ताजमहल पर चांदनी थिरकी तो संगमरमरी शाहकार को देख सैलानी एकटक रह गए। धवल संगमरमरी ताजमहल का गुंबद चांदनी में दमकता दिखा तो यह नजारा लोगों के लिए कभी न भूलने वाला रहा। पांच स्लॉट में 234 सैलानियों ने चांदनी ओढ़े ताज की झलक देखी और कैमरे में इस पल को कैद किया। बुधवार के लिए पांच स्लॉट में 250 सैलानियों ने बुकिंग कराई थी, लेकिन 234 ने ही ताजमहल देखा। रात 8.30 बजे से 11 बजे तक ताज के पूर्वी गेट से सैलानियों ने प्रवेश किया। रॉयल गेट से उन्होंने ताज को निहारा। हालांकि चमकी तो नजर नहीं आई, लेकिन ताज का अद्भुत सौंदर्य सैलानियों को सुध बुध खोने को मजबूर कर गया। ताजमहल के अंदर और बाहर से भी इस नजारे को देखने के लिए सैलानी उमड़ आए। रात में महताब बाग की ओर से व्यू प्वाइंट से पर्यटकों ने ताज को चांदनी रात में देखा।
शरद पूर्णिमा पर ताजमहल पर न केवल रात, बल्कि दिन में भी सैलानियों की संख्या अच्छी रही। बुधवार को 12,814 सैलानियों ने ताजमहल निहारा। एक दिन पहले टिकट बुक करने की बाध्यता के कारण कई सैलानी रात में रुके और बुधवार को शरद पूर्णिमा पर दमकते चांद की चांदनी में ताज का दीदार किया।
चांदनी रात में ताज लगा शानदार
चांदनी रात में ताज एकदम अलग, शानदार नजर आया। यह कभी न भूलने वाला पल रहा। 30 मिनट का समय कम है, फोटोग्राफी के लिए पर्यटकों के शोर से शांति टूटती है। - त्रिभुवन शर्मा, पर्यटक
पहली बार रात में देखा ताजमहल
गुंबद के ऊपर चांद की रोशनी पड़ने के साथ ताज अद्भुत नजर आया। रात में पहली बार ताजमहल देखा तो यह अक्श जेहन में बस गया। -प्रवीना शर्मा, पर्यटक
ताजमहल 12814
आगरा किला 2658
फतेहपुर सीकरी 570
सिकंदरा 536
एत्माद्दौला 261
महताब बाग 177
रामबाग 80
मरियम टूम 53
शरद पूर्णिमा: आज ताज के आंगन में उतरेगा चांद, चांदनी में नहाया ताजमहल, तस्वीरें