{"_id":"5a1d96704f1c1b9f678be355","slug":"taj-mahal-limited-tourist-will-visit-for-limited-hours","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ताजमहलः सीमित होगी पर्यटकों की संख्या, बस कुछ ही देर कर सकेंगे दीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजमहलः सीमित होगी पर्यटकों की संख्या, बस कुछ ही देर कर सकेंगे दीदार
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Wed, 29 Nov 2017 09:34 AM IST
विज्ञापन
ताजमहल पर धुंध
- फोटो : सतेंद्र सिंह
ताजमहल के दीदार को आने वाले पर्यटकों की लगातार बढ़ती संख्या पर अब लगाम लगाई जाएगी। दर्शकों के ताजमहल का दीदार करने का समय भी निर्धारित होगा। ऐसा पर्यटकों की भीड़ से ताजमहल की खूबसूरती को होने वाले नुकसान को देखते हुए किया जा रहा है। हालांकि इस बारे में अंतिम निर्णय होना अभी बाकी है।
मंगलवार के आगरा में चिकित्सक पुत्र की शादी में आए संस्कृति मंत्री महेश शर्मा ने एएसआई अधिकारियों और पर्यटन प्रतिनिधियों के साथ बैठक में कहा कि ताजमहल का टिकट ऑन लाइन और आफ लाइन एक ही सर्वर से उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे हर दिन टिकट की संख्या पता चल सके। उसी आधार पर ताजमहल में पर्यटकों की संख्या सीमित करने पर विचार किया जाएगा।
नीरी ने सर्वे किया है, लेकिन पूरा अध्ययन कराकर ताज में हर दिन पर्यटकों की संख्या सीमित की जाएगी और दीदार का समय भी केवल दो से तीन घंटे का रहेगा। ताज में प्रवेश के लिए टर्न स्टाइल गेट की व्यवस्था जल्द की जाएगी।

Trending Videos
दोबारा न हो फतेहपुर सीकरी की घटना
dr.mahesh sharma
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के फतेहपुर सीकरी में स्विटजरलैंड के विदेशी सैलनियों के साथ हुई घटना से देश की छवि पर्यटकों में खराब हुई है। अब विशेष सावधानी बरती जाए और विदेशी पर्यटकों के साथ ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो। केंद्रीय संस्कृति मंत्री डा. महेश शर्मा ने यह निर्देश भी मंगलवार को होटल जेपी में हुई बैठक में अधिकारियों को दिए।
पर्यटन संगठनों ने उठाए सवाल
संस्कृति मंत्री ने महताब बाग से चांदनी रात में ताज के दीदार और हेरिटेज कारीडोर पर हरियाली विकसित करने के मामलों की समीक्षा की। दोनों ही मामलों में पर्यटन संगठनों ने देरी पर सवाल उठाया। ताजमहल के दक्षिणी गेट को बंद करने के सवाल पर बैठक में सुझाव आया कि दक्षिणी गेट से प्रवेश की जगह केवल निकास के लिए उपयोग किया जा सकता है।
सीआईएसएफ इस गेट को सुरक्षा कारणों से बंद करने का प्रस्ताव दे चुकी है, जिस पर फैसला उच्च अधिकारियों और मंत्रालय को करना है। बैठक में एएसआई अधीक्षण पुरातत्वविद डा. भुवन विक्रम, पर्यटन उद्यमी राजीव सक्सेना, देवाशीष भौमिक प्रहलाद अग्रवाल, डा. रवि पचौरी आदि मौजूद रहे।