फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Taj city's stars shine in Taekwondo Championship, win 21 medals

Agra News: ताइक्वांडो चैंपियनशिप में चमके ताजनगरी के सितारे, 21 पदक झटके

Sun, 19 Apr 2026 03:14 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 03:14 AM IST
विज्ञापन
Taj city's stars shine in Taekwondo Championship, win 21 medals
ताइक्वांडो चैंपियनशिप
आगरा। लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित बैडमिंटन हॉल में 16 से 18 अप्रैल तक आयोजित ओपन उत्तर प्रदेश राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप में आगरा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 21 पदक अपने नाम किए। इनमें 18 स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक शामिल है।
विज्ञापन

जिला ताइक्वांडो संघ, आगरा के कोषाध्यक्ष योगेंद्र वार्ष्णेय ने बताया कि प्रतियोगिता में सब जूनियर, कैडेट, जूनियर एवं सीनियर वर्ग के बालक-बालिका खिलाड़ियों ने फाइट और पूमसे स्पर्धाओं में भाग लिया। पांचवीं डान ब्लैक बेल्ट धारक एवं इंटरनेशनल ताइक्वांडो मास्टर पंकज शर्मा ने सीनियर व्यक्तिगत और टीम पूमसे स्पर्धा में दो स्वर्ण पदक जीतकर अपनी श्रेष्ठता साबित की।
विज्ञापन

अन्य खिलाड़ियों में संतोष कुमार सिंह ने दो स्वर्ण पदक जीते, जबकि एंजल सिंह ने एक स्वर्ण और एक रजत व आरोही गुप्ता ने एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक हासिल किया। प्रदीप गौर, पारस कुमार, माधव गौतम, प्रशांत कुशवाह, निहित शर्मा, विवान कपूर, भूमि गुप्ता, परी माथुर, आरिका शुक्ला, गार्गी शर्मा, यशस्वी गौतम और लाव्या मगन ने अपने-अपने वर्गों में 1-1 स्वर्ण पदक जीता। तनिष्का ने रजत पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी अब ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से 15 से 17 मई तक तेलंगाना के जोगुलांबा गडवाल जिले में होने वाली 16वीं ओपन राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इस अवसर पर संगीता शर्मा, दिनेश चंद्र शर्मा, डॉ. यूके शर्मा, नरेंद्र शर्मा, अमित शर्मा, हरिकांत शर्मा एवं नवनीत कुलश्रेष्ठ ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed