फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   tahseel diwas

कब्जा हटवाकर कब्जेदारों के खिलाफ कार्रवाई करें

Tue, 03 Nov 2020 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
tahseel diwas
मैनपुरी। संपूर्ण समाधान दिवस के तहत मंगलवार को तहसील घिरोर में डीएम ने शिकायतें सुनीं। कब्जा की अधिक शिकायतें मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए कब्जा हटवाकर कब्जेदारों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में विक्रमपुर निवासी अनारकली, गोधना निवासी नीरू कुमारी, गुलाबपुर निवासी मिथलेश, शाहजहांपुर निवासी श्याम सुंदरी ने जमीन पर कब्जा करने की शिकायत की। डीएम ने कब्जा हटवाकर कब्जेदारों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम ने कहा जमीन संबंधी विवादों को गंभीरता से निपटाया जाए। यदि किसी पक्ष ने पैमाइश करने में अड़चन पैदा की तो उसे भारी मुचलके में पाबंद किया जाए। एक बार पैमाइश के बाद दिलाए गए कब्जे पर दोबारा कब्जा किए जाने पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई करें।
विज्ञापन

कब्जा करने वालों को भूमाफिया घोषित करें। संपूर्ण समाधान दिवस की शिकायतों की संबंधित अधिकारी खुद समीक्षा करें। मंगलवार को 60 शिकायतों में से छह का मौके पर ही निस्तारण किया गया। एसपी अजय कुमार पांडेय ने पुलिस, सीडीओ ईशा प्रिया ने विकास संबंधी शिकायतें सुनीं। एसडीएम घिरोर अनिल कुमार कटियार, सीएमओ एके पांडेय, पीडी एससी मिश्र, डीडीओ पीके राय, उप कृषि निदेशक दुर्विजय सिंह, समाज कल्याण अधिकारी इंद्रा सिंह, कार्यक्रम अधिकारी अरविंद कुमार, कृषि अधिकारी गगनदीप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने सुनीं शिकायतें
करहल। तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम रतन वर्मा ने शिकायतें सुनीं। तहसीलदार अरुण कुमार, ईओ प्रभात रंजन यादव, बीडीओ रामप्रसाद मौजूद रहे। भोगांव, किशनी, घिरोर, मैनपुरी सदर, कुरावली में भी एसडीएम ने शिकायतें सुनकर उनका निराकरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed