{"_id":"5d1637928ebc3e3c797c4dab","slug":"tabrez-ansari-death-indian-muslim-youth-league-protested-after-zuma-namaz","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबादः तबरेज की हत्या के विरोध में प्रदर्शन, जुमा की नमाज के बाद पहुंचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबादः तबरेज की हत्या के विरोध में प्रदर्शन, जुमा की नमाज के बाद पहुंचे लोग
Sat, 29 Jun 2019 12:07 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 29 Jun 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
मुस्लिम यूथ लीग के पदाधिकारी तबरेज की हत्या के विरोध में प्रदर्शन करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन मुस्लिम लीग के युवा संगठन मुस्लिम यूथ लीग ने झारखंड में तबरेज अंसारी की पीट-पीटकर हत्या के विरोध में प्रदर्शन किया। हत्यारोपियों को फांसी की सजा की मांग को लेकर एसडीएम सदर को ज्ञापन सौंपा।
संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद आरिफरहबर, प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी राहत अफरोज के नेतृत्व में जुमा की नमाज के बाद सदर बाजार स्थित नाले की पुलिया पर सैकड़ों की संख्या में समर्थक एकत्रित हुए।
उन्होंने मॉब लिचिंग का शिकार हुए तबरेज अंसारी की हत्या करने वालों को फांसी की सजा देने की मांग की। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद आरिफ रेहबर ने कहा कि मॉब लिचिंग करने वालों को सजा ए मौत होनी चाहिए।

प्रदर्शन के बाद उपजिलाधिकारी (एसडीएम) सदर राजेश कुमार वर्मा को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान नदीम कुरैशी जिला उपाध्यक्ष, अता हुसैन प्रदेश कोषाध्यक्ष के साथ काफी संख्या में स्थानीय मुस्लिम लीग के कार्यकर्ता मौजूद थे।
जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समाज के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन चौकन्ना रहा। जामा मस्जिद पर पुलिस फोर्स तैनात रहा। सदर बाजार और सिनेमा चौराहे पर भी पुलिस फोर्स तैनात रहा।
जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समाज के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन चौकन्ना रहा। जामा मस्जिद पर पुलिस फोर्स तैनात रहा। सदर बाजार और सिनेमा चौराहे पर भी पुलिस फोर्स तैनात रहा।