फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   T-shirts to jackets brought in November

टी-शर्ट से जैकेट पर ले आया नवंबर

Tue, 01 Dec 2015 01:33 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Tue, 01 Dec 2015 01:33 AM IST
विज्ञापन
T-shirts to jackets brought in November
हाफ टी-शर्ट से सीधे जैकेट और स्वेटर पर ले आया नवंबर का महीना। नवंबर में मौसम का मिजाज अजब-गजब रहा है। आगाज पर जहां नवंबर में पारा सामान्य से ऊपर रहा, वहीं आखिरी दिन यह सामान्य से 6 डिग्री नीचे पहुंच गया। यही नहीं, बीते कई सालों के उलट नवंबर में ही कोहरे की चादर ने शहर को ढक रखा है, जबकि दिसंबर के दूसरे पखवाड़े में ही कोहरा शुरू होता है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक नवंबर का पहला पखवाड़ा सामान्य से अधिक गर्म दर्ज किया गया, जबकि दूसरा पखवाड़ा अपेक्षाकृत सर्द रहा।
विज्ञापन

नवंबर महीने की शुरूआत बेहद गर्म रही। एक नवंबर को दिन में पारा सामान्य से 5 डिग्री ऊपर 31.2 डिग्री पर रहा। टी-शर्ट में घूमते हुए तब लोग नजर आते रहे, लेकिन नवंबर के आखिरी दिन स्वेटर और जैकेट के साथ लोग नजर आए। आखिर पारा सामान्य से 6 डिग्री नीचे 21.3 डिग्री पर जो आ गया। यही हाल रात में भी रहा।
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री नीचे 10.8 डिग्री पर आ गया, जबकि एक नवंबर को यह 17 डिग्री सेल्सियस था। तीन दिन से छाई कोहरे की चादर ने सोमवार को भी शहर को अपने आगोश में लिए रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों में पारा सामान्य रहेगा और सुबह कोहरा छाया रह सकता है। मौसम अब शुष्क रहेगा और न्यूनतम तापमान में कमी रह सकती है।

1978 में था सबसे कम पारा
37 साल पहले नवंबर में सबसे कम पारा पहुंचा था। 28 नवंबर 1978 तथा उससे पहले 9 नवंबर 1975 को तापमान ने 3.9 डिग्री को छू लिया था। उसके बाद से अब तक यह रिकार्ड है। नवंबर केमहीने में वैसे तो 11.8 डिग्री का औसत न्यूनतम तापमान है, जबकि अधिकतम 26.8। नवंबर के महीने में अधिकतम तापमान 4 नवंबर 2001 को 37.5 डिग्री तक पहुंचा है।
दिन अधिकतम  न्यूनतम
1 नवंबर  31.2  17
30 नवंबर  21.3  10.8
क्या है नवंबर का रिकार्ड
दिन        न्यूनतम तापमान
9 नवंबर 1975 - 3.9 डिग्री
28 नवंबर 1978- 3.9 डिग्री
दिन        अधिकतम तापमान
4 नवंबर 2001 - 37.5 डिग्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed