फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Symptoms Of Corona Virus Ignored Neighbors Also Sick

लापरवाहीः कोरोना वायरस के लक्षण किए नजरअंदाज, पड़ोसियों को भी कर दिया बीमार, बरतें ये सावधानी

Mon, 05 Oct 2020 06:38 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 05 Oct 2020 06:38 AM IST
सार

यमुना पार में 32 साल के युवक को बुखार आया तो उसने मेडिकल स्टोर से दवा ले ली, लेकिन बाहर जाना बंद नहीं किया। एक-दो दिन
में फिर गले में खराश और खांसी होने लगी तो जांच कराई। रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उसके मित्र ने संदेह पर जांच कराई तो वह भी
संक्रमित मिला।

विज्ञापन
Symptoms Of Corona Virus Ignored Neighbors Also Sick
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

विस्तार

बुखार-खांसी और गले में खराश जैसे लक्षण होने के बावजूद अस्पताल नहीं जा रहे लोग पड़ोसियों को भी संक्रमित कर रहे हैं। एसएन मेडिकल कॉलेज की ट्राएज ओपीडी में रोज ऐसे दो से पांच संक्रमित आ रहे हैं जिन्हें संक्रमण पड़ोसियों से मिला। कांटेक्ट ट्रैसिंग में इसकी जानकारी मिल रही है।
विज्ञापन


ओपीडी प्रभारी डॉ. प्रभात अग्रवाल ने बताया कि बुखार-खांसी और गले में खराश की परेशानी के रोजाना 350 से अधिक मरीज आ रहे हैं। इनकी स्क्रीनिंग में कोरोना के संदिग्ध 20 से 30 लोग मिलते हैं, इनमें से 10 से अधिक में वायरस की पुष्टि होती है। इनकी स्क्रीनिंग में पता चला कि बुखार-खांसी और गले में खराश के लक्षण आने के बाद घर में क्वारंटीन नहीं हुए। परेशानी बढ़ने पर अस्पताल आए। इनके संपर्क में आकर पड़ोसी और परिचित भी संक्रमित हो गए। ऐसे दो से पांच मामले रोज आ रहे हैं।
विज्ञापन


केस एक:
दयालबाग में 26 साल का युवक बुखार-खांसी को सामान्य समझता रहा। खुद दवा लेकर नजरअंदाज करता रहा। होम क्वारंटीन भी नहीं रहा। परिजन और पड़ोसी से भी मिलता रहा। इससे परिजन और पड़ोसी भी संक्रमित हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस दो:
यमुना पार में 32 साल के युवक को बुखार आया तो उसने मेडिकल स्टोर से दवा ले ली, लेकिन बाहर जाना बंद नहीं किया। एक-दो दिन में फिर गले में खराश और खांसी होने लगी तो जांच कराई। रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उसके मित्र ने संदेह पर जांच कराई तो वह भी संक्रमित मिला।

लक्षणों को गंभीरता से लेकर होम क्वारंटीन हो जाएं: डॉ. नंदन सिंह
सर्विलांस टीम के डॉ. नंदन सिंह ने कहा कि बुखार, खांसी होने पर वायरल फीवर और संक्रमण भी हो सकता है, ऐसे में इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल होम क्वारंटीन हो जाएं। परिजनों से भी घर में दूरी बनाएं और सावधानी बरतें। जांच कराएं और पौष्टिक भोजन करें। बुखार को केवल वायरल मानकर नजरअंदाज करना औरों के संक्रमण का भी कारण बन रहा है।

ये सावधानी बरतें
- बुखार-खांसी और गले में खराश हो तो होम क्वारंटीन हो जाएं।
- चिकित्सक से परामर्श लें और बिना मास्क के किसी से बात न करें।
- भले ही वायरल फीवर हो, लेकिन बिना जांच के बुखार को सामान्य न समझें।
- हाथों की सफाई रखें और सामाजिक दूरी का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed