{"_id":"6a63d5de294370e1c40c9a97","slug":"swimmers-showcased-their-talent-and-won-titles-at-eklavya-stadium-agra-news-c-365-1-sagr1044-108990-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: एकलव्य स्टेडियम में तैराकों ने दिखाई प्रतिभा, जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: एकलव्य स्टेडियम में तैराकों ने दिखाई प्रतिभा, जीता खिताब
Sat, 25 Jul 2026 02:45 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 25 Jul 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
मंडलीय तैराकी प्रतियोगिता
आगरा। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को जनपदीय एवं मंडलीय तैराकी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसका शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक (द्वितीय) विश्व प्रताप सिंह ने किया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों और जनपदों के तैराकों ने शानदार प्रदर्शन कर खिताब जीता।
जनपदीय प्रतियोगिता में नेशनल मॉडल हायर सेकंडरी स्कूल, खंदारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजकीय हाईस्कूल, जऊपुरा दूसरे और पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज, शाहगंज तीसरे स्थान पर रहा। वहीं मंडलीय प्रतियोगिता में आगरा ने पहला स्थान हासिल कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया, जबकि मथुरा उपविजेता रहा।
दोपहर बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में प्रतिभागी खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र, पदक एवं ट्रॉफियां प्रदान की गईं। पुरस्कार वितरण संयुक्त शिक्षा निदेशक और उप मंडलीय शिक्षा निदेशक ने किया।
विज्ञापन
समापन पर बहुरान लाल, डॉ. रामनिवास मुदगल, डॉ. अनिल वशिष्ठ, डॉ. विवेक वीर सिंह, डॉ. राघवेंद्र, रिनेश मित्तल, सर्वेश प्रभात, डॉ. रवि सोनी, भुवनेंद्र, ललित अग्रवाल, रवि प्रकाश आदि मौजूद रहे।