फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Swimmers forged ahead, cutting through the waves, and won their events.

Agra News: लहरों को चीरते हुए आगे बढ़े तैराक, जीतीं स्पर्धाएं

Sat, 17 Oct 2026 03:16 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 17 Oct 2026 03:16 AM IST
विज्ञापन
Swimmers forged ahead, cutting through the waves, and won their events.
रिया अस्थाना मेमोरियल मून स्कूल ओलंपिक
आगरा। आंखों में जीत की चमक और सीने में कुछ कर गुजरने का जज्बा... कुछ ऐसा ही खूबसूरत नजारा शुक्रवार को डीपीएस ताज सिटी के तरणताल में दिखा। मौका था 20वें रिया अस्थाना मेमोरियल मून स्कूल ओलंपिक के आगाज का, जिसकी शुरुआत तैराकी प्रतियोगिताओं के रोमांचक मुकाबलों के साथ हुई।
विज्ञापन

लहरों को चीरते हुए आगे बढ़ते बच्चों के उत्साह ने मौजूद हर शख्स का दिल जीत लिया। शुभारंभ मुख्य अतिथि पंडित केशव दीक्षित और शैलेंद्र पाठक ने किया। प्रतियोगिता में शहर के लगभग 50 विद्यालयों के 250 से अधिक युवा तैराक अपनी प्रतिभा का जौहर दिखा रहे हैं। मुकाबले अंडर-10, अंडर-14 और अंडर-19 आयु वर्ग में आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें फ्री स्टाइल, बैक स्ट्रोक, बटरफ्लाई और ब्रेस्ट स्ट्रोक जैसी चुनौतीपूर्ण स्पर्धाएं शामिल हैं।
विज्ञापन

जिला तैराकी संघ के संयुक्त सचिव और इस प्रतियोगिता के कन्वीनर राजेश गुप्ता के नेतृत्व में प्रतियोगिता संचालित हो रही है। मनीष सिंह, कुमकुम गुप्ता, प्रशांत पटेल, अमर अवस्थी, अभिषेक कुमार, गोविंद, आशीष कुशवाह और मोहम्मद यामीन निर्णायक हैं। इस अवसर पर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष राहुल पालीवाल, मून टीवी के निदेशक राजीव दीक्षित, मून संपादक मनीष तिवारी, पुष्पेंद्र यादव, नंदी रावत, राजेश कुमार और ताराचंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के परिणाम
अंडर-19 बालिका वर्ग 50 मीटर बटरफ्लाई में प्रथम प्रशस्ति राठौर, द्वितीय निष्ठा व तृतीय जेनिथ गौतम रहीं। 50 मीटर फ्रीस्टाइल में प्रथम प्रशस्ति राठौर, द्वितीय सान्वी अग्रवाल व तृतीय जेनिथ गौतम रहीं। 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में प्रथम निष्ठा, द्वितीय रिद्धि व तृतीय मनिका गुप्ता रहीं। अंडर-10 बालिका वर्ग 50 मीटर बैक स्ट्रोक में प्रथम गार्गी शर्मा, द्वितीय शुभि व तृतीय अद्विका रहीं। अंडर-19 बालिका वर्ग 50 मीटर बैक स्ट्रोक में प्रथम निष्ठा अग्रवाल, द्वितीय निष्ठा गोस्वामी व तृतीय सान्वी अग्रवाल रहीं। अंडर-14 बालिका वर्ग 100 मीटर फ्रीस्टाइल में प्रथम तिस्या भगत, द्वितीय आन्या रस्तोगी व तृतीय ईश्वरी निलेश रहीं। अंडर-19 बालिका वर्ग 100 मीटर फ्रीस्टाइल में प्रथम प्रशस्ति राठौर, द्वितीय रिद्धि बसंतानी व तृतीय आध्या गोयल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed