{"_id":"57643fe24f1c1b515911b865","slug":"sweets-made-by-colours-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंग मिलाकर बनाई जा रही थी घटिया स्तर की मिठाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंग मिलाकर बनाई जा रही थी घटिया स्तर की मिठाई
अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 17 Jun 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
एफडीए छापा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूराो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने शुक्रवार को अभियान चलाकर दो बड़े मामले पकड़े। एक दुकान पर अजीबोगरीब रंग मिलाकर घटिया स्तर की मिठाई (रसगुल्ले) तैयार की रही थी। एक कुंटल मिठाई नष्ट कराई गई। दुकान बंद करा दी गई। वहीं एक वाटर प्लांट भी बंद कराया गया। जीवनी मंडी स्थित कृष्णा कालोनी में मिठाई की दुकान पर अभिहीत अधिकारी राम नरेश यादव के नेतृत्व में टीम ने छापा मारा। मिठाई में बड़ी मात्रा में रंग का इस्तेमाल किया जा रहा था। रंग देखने में ही खतरनाक लग रहा था। टीम ने रंग के साथ मिठाई का सैंपल लिया। इनको जांच के लिए लखनऊ भेजा जाएगा। दुकान को तत्काल बंद करा दिया गया। टीम ने कृष्णा कालोनी में एक वाटर प्लांट भी पकड़ा। इसमें वाटर हार्वेस्टर नहीं लगा था। दूषित पानी की सप्लाई की जा रही थी। संचालक के पास प्लांट का लाइसेंस भी नहीं था। प्लांट को बंद करवाया गया। गुरुवार को एफएसडीए की टीम ने शोभा नगर में रंग और डंठल से मसाले बनाने की एक फैक्ट्री पकड़ी थी।
पनीर और बटर के सैंपल लिए
एफएसडीए की टीम ने भैरों बाजार स्थित न्यू भगवती देवी और न्यू सोना देवी के प्रतिष्ठानों से बटर और मक्खन के एक-एक सैंपल लिए। चारो सैंपल भी लखनऊ जांच के लिए भेजे जाएंगे। गड़बड़ी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पनीर और बटर के सैंपल लिए
एफएसडीए की टीम ने भैरों बाजार स्थित न्यू भगवती देवी और न्यू सोना देवी के प्रतिष्ठानों से बटर और मक्खन के एक-एक सैंपल लिए। चारो सैंपल भी लखनऊ जांच के लिए भेजे जाएंगे। गड़बड़ी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन