फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sweets distributed in hospital on Diwali famous confectioner would do this Can't believe

UP: दिवाली पर बंटने के लिए आई मिठाई, डिब्बा खोला तो छूटे पसीने...नामी हलवाई भी ऐसा करेगा; नहीं हो रहा यकीन

Sat, 02 Nov 2024 12:28 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 02 Nov 2024 12:28 PM IST
सार

दिवाली पर कर्मचारियों के लिए मिठाई बांठने के लिए लाई गई थी। इन मिठाई के डिब्बों को खोला गया, तो मिष्ठान की हालत देख पसीने छूट गए। मिठाई पर फफूंद लगी हुई थी। शिकायत के बाद एफएसडीए की टीम ने दुकान में जांच की। 
 

विज्ञापन
Sweets distributed in hospital on Diwali famous confectioner would do this Can't believe
मिठाई में लगी फफूंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के शांति मांगलिक हॉस्पिटल प्रशासन ने श्री मोरमुकुट मिष्ठान भंडार कमला नगर से खरीदी मिठाई में फफूंद और दुर्गंध आने की शिकायत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन से की है। शुक्रवार को टीम ने दुकान में जांच की लेकिन उन्हें मिठाई ठीक मिली।
विज्ञापन


मंगाई थी इतनी मिठाई
अस्पताल के मैनेजर घमंडी सिंह ने बताया कि 28 अक्तूबर को 55 किलो और 30 को 370 किलो मिठाई मंगवाई। 29 को मिठाई बांटी तो इसमें स्वाद अच्छा नहीं था। इस पर शिकायत की तो कहा कि गुणवत्ता सुधार लेंगे। 30 को आई मिठाई को 31 को वितरण किया तो उसमें कर्मचारियों-चिकित्सकों ने शिकायत किया कि पैकेट खोलने पर फफूंद और दुर्गंध आ रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  कलेजा भी दहल जाए: दरिंदों से बचने के लिए मासूम ने किया था संघर्ष, शरीर पर ऐसे घाव... देखकर कांप गए डॉक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन



एफएसडीए के अधिकारी से की शिकायत
इसकी एफएसडीए के अधिकारी से फोन पर शिकायत की, लेकिन उन्होंने भी बिना नमूना लिए ही सब कुछ ठीक बता दिया। सहायक आयुक्त खाद्य शशांक त्रिपाठी ने बताया कि शिकायत पर टीम को प्रतिष्ठान जांच के लिए भेजा। यहां फफूंद और दुर्गंध वाली मिठाई नहीं मिली। मिष्ठान भंडार की संचालिका तनु अग्रवाल ने बताया कि 26-27 अक्तूबर को मिठाई लेकर गए हैं। पैकेट पर तीन दिन में उपयोग करने के बारे में लिखा भी है। इसका कोई भुगतान भी नहीं किया है। मिठाई बदलवा भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed