फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sweepers created ruckus on the indecency of the station director at agra cantt station

Agra: स्टेशन निदेशक की अभद्रता पर सफाई कर्मियों ने किया हंगामा, मुकदमा दर्ज कराने के लिए दी तहरीर

Wed, 16 Nov 2022 12:00 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 16 Nov 2022 12:00 AM IST
सार

सफाई कर्मचारियों ने स्टेशन निदेशक मोहम्मद अरशद पर मारपीट व गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। उनके खिलाफ थाने में तहरीर दी है। 
 

विज्ञापन
sweepers created ruckus on the indecency of the station director at agra cantt station
स्टेशन निदेशक पर अभद्रता का आरोप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा कैंट स्टेशन पर स्टेशन निदेशक मोहम्मद अरशद पर मारपीट व गाली-गलौज के आरोप लगाते हुए सफाई कर्मियों ने मंगलवार को हंगामा कर दिया। सफाई कार्य नहीं किया। इससे रेलवे अधिकारियों में खलबली मच गई। दो घंटे मान मनोव्वल का दौर चला, लेकिन सफाई कर्मी नहीं माने। स्टेशन निदेशक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी गई है।

विज्ञापन


आगरा कैंट स्टेशन पर सफाई का ठेका निजी कर्मचारियों के पास है। सफाई सुपरवाइजर हरदीप मंगलवार को स्टेशन पर कर्मचारियों के साथ सफाई करवा रहे थे। हरदीप का आरोप है कि स्टेशन डायरेक्टर मोहम्मद अरशद ने अकारण ही जाति सूचक शब्द कहे, विरोध करने पर थप्पड़ मारे।  सुपरवाइजर के साथ हुई इस घटना के बाद अन्य सफाई कर्मचारियों ने सफाई कार्य बंद कर दिया। 

विज्ञापन

लामबंद हुए सफाई कर्मचारी 

स्टेशन पर सफाई कर्मी लामबंद होकर डायरेक्टर कक्ष के सामने पहुंच गए। हंगामे की सूचना पर सीनियर डीसीएम अमन वर्मा और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने सफाई कर्मियों को समझाया। सफाई सुपरवाइजर हरदीप का कहना है कि इस मामले में आरोपी स्टेशन डायरेक्टर के विरुद्ध थाना सदर में तहरीर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई कर्मी राजू और गोपाल का कहना था कि स्टेशन डायरेक्टर आए दिन सफाई कर्मचारियों के साथ अभद्रता, मारपीट और गाली गलौज करते हैं। आरोप है कि रविवार को स्टेशन डायरेक्टर ने कमसम रेस्टोरेंट के कर्मचारी के साथ भी मारपीट की थी। कमसम के असिस्टेंट मैनेजर सुशील कुमार से मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था। रेल मंत्री के ट्विटर हैंडल पर भी पोस्ट किया गया हैं। रेलवे इस मामले में जांच करेगा।

सीपीआरओ हिमांशु शेखर ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। इसकी निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed