Agra: सफाईकर्मी ने एंबुलेंस में कराया प्रसव, सीएचसी अधीक्षक ने दिए जांच के आदेश
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एंबुलेंस गर्भवती को लेकर अस्पताल पहुंची। साथ आई आशा ने सीएचसी में स्टाफ नर्स को पूरी जानकारी दी। इस पर स्टाफ नर्स ने महिला सफाईकर्मी को केस अटेंड करने भेज दिया और एंबुलेंस के अंदर प्रसव हुआ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के खेरागढ़ में एंबुलेंस में सफाईकर्मी द्वारा गर्भवती का प्रसव कराने का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो सीएचसी खेरागढ़ का बताया जा रहा है, जिसमें स्टाफ नर्स के निर्देश पर महिला सफाईकर्मी ने गर्भवती का एंबुलेंस में प्रसव कराया। सीएचसी अधीक्षक ने मामले में जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ जिसमें एंबुलेंस गर्भवती को लेकर अस्पताल पहुंची। साथ आई आशा ने सीएचसी में स्टाफ नर्स को पूरी जानकारी दी। इस पर स्टाफ नर्स ने महिला सफाईकर्मी को केस अटेंड करने भेज दिया और एंबुलेंस के अंदर प्रसव हुआ। नवजात को ट्रे में रखकर एंबुलेंस से निकाला गया। वीडियो में किसी ने आशा से पूछा है कि आपने स्टाफ नर्स को बताया तो वह बोली कि उन्होंने बहिन जी को बताया, लेकिन वह नहीं आई। उन्होंने सफाईकर्मी को भेजा है। लोगों ने बताया कि प्रसूता नरीपुरा की है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. मुकेश चौधरी ने बताया कि कई बार रास्ते में ही प्रसव हो जाता है, लेकिन प्रसव सीएचसी में खड़ी एंबुलेंस में हुआ या रास्ते में यह जांच के बाद ही पता चलेगा। कई वर्षों से कार्यरत स्टाफ नर्स के स्थानांतरण के लिए उच्चाधिकारियों से बताया गया है। फिलहाल जच्चा व बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
पहले भी हो चुकी हैं शिकायतें
पांच दिन पहले ही आशा कार्यकर्ताओं ने सीएचसी की अव्यवस्थाओं से परेशान होकर एसडीएम खेरागढ़ से शिकायत की थी। इस पर एसडीएम ने अस्पताल पहुंचकर सभी स्वास्थ्यकर्मियों को हिदायत दी थी। इसके पहले करीब एक माह पूर्व सीएचसी में लगे स्वास्थ्य मेले में सीडीओ और विधायक भगवान सिंह कुशवाह के सामने भी आशा कार्यकर्ताओं ने सीएचसी की अव्यवस्थाओं की पोल खोल दी थी। इसके बाद भी कोई सुधार नजर नहीं आ रहा है।