फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sweat in the day, at night, soaked by rain

दिन में पसीना, रात में बारिश ने भिगोया

Sun, 05 Jul 2015 02:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sun, 05 Jul 2015 02:12 AM IST
विज्ञापन
Sweat in the day, at night, soaked by rain
 मानसून में पारा 40 के पार पहुंचा तो लोग बेहाल हो गए। शनिवार को पूरे दिन भारी उमस ने लोगों को पसीने से भिगोये रखा, लेकिन शाम को मौसम बदला और तेज हवाओं के बीच बादल घिर आए। फिर शुरू हुई बारिश रात तक रुक-रुक कर होती रही। 54 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं ने उमस से बेहाल लोगों को राहत दी। रात में 6 मिमी की बारिश ने गर्मी के तेवर ठंडे किए।
विज्ञापन

शनिवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री रहा। यह सामान्य से दो डिग्री ऊपर है। दिन भर धूल भरा मौसम बना रहा, जबकि शाम को तेज हवाएं चलनी शुरू हो गई। रात में कभी तेज तो कभी हल्की बारिश हुई। शहर में गर्मी से बेहाल लोगों को यह बारिश राहत पहुंचा गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों में मौसम में बदलाव आएगा। रविवार को बादलों के छाए रहने और बूंदाबांदी के आसार हैं। अगले दो दिनों तक तापमान में गिरावट आ सकती है। दिन में पारा 36 डिग्री तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान में दो डिग्री का इजाफा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed