फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   swatantra dev singh advice to BJP Leaders not recommend land and contracts

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की नसीहत, जनप्रतिनिधि दुष्कर्म, जमीन और ठेकों के मामले में न करें सिफारिश

Mon, 05 Aug 2019 09:39 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 05 Aug 2019 09:39 PM IST
विज्ञापन
swatantra dev singh advice to BJP Leaders not recommend land and contracts
नवनियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के नवनियुक्त अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने ईदगाह के एवरग्रीन होटल में समन्वय समिति की बैठक में कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए साफ कर दिया है कि कोई भी जनप्रतिनिधि दुष्कर्म, जमीन और ठेकों की सिफारिश नहीं करेगा।
विज्ञापन


अगर किसी की भी शिकायत मिलती है तो पार्टी कड़ी कार्रवाई करेगी। उन्होंने सदस्यता अभियान में अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराने और उन्हें जोड़ने पर जोर दिया। 
विज्ञापन


प्रदेश की कमान संभालने के बाद सोमवार को स्वतंत्रदेव सिंह पहली बार ताजनगरी पहुंचे। जिनका जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया और खंदौली विधायक रामप्रताप सिंह की अध्यक्षता में खंदौली व रिंग रोड टोल प्लाजा पर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

होटल रमाडा पर महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे के नेतृत्व में आगरा महानगर के कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया। ईदगाह कॉलोनी पर डॉ. बीआर आंबेडकर की प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया।

इसके बाद नगला छइया पर वार्ड आठ में सदस्यता अभियान में सैकड़ों महिला पुरुषों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस दौरान प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला, ब्रजक्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, पूर्व सांसद चौधरी बाबूलाल, महापौर नवीन जैन, विधायक पुरषोत्तम खंडेलवाल, डॉ. धेर्मेश, महेश गोयल, हेमलता दिवाकर, प्रमोद गुप्ता, नितेश शिवहरे, अनुराग उपाध्यक्ष्र, टीएन अग्रवाल, विजय दत्त पालीवाल, गामा दुबे, शिवशंकर शर्मा, अशोक पिप्पल, प्रशांत पौनिया, अश्वनी, बबिता चौहान,  संजय चौहान, गौरव राजावत, अंकित गोयल, महानगर मीडिया प्रभारी बॉबी वर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed