फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Swasth e-Gurukul First pilot project started in Agra UP

Swasth e-Gurukul: प्रदेश में सबसे पहले आगरा में शुरू हुआ पायलट प्रोजेक्ट, आशाएं करेंगी जागरूक

Tue, 24 May 2022 01:07 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 24 May 2022 01:07 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में सबसे पहले आगरा में पायलट प्रोजेक्ट शुरू हुआ है। राज्य क्षय रोग प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन केंद्र में 30 मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया गया है। 

विज्ञापन
Swasth e-Gurukul First pilot project started in Agra UP
टीबी

विस्तार

आगरा में क्षय रोग के खात्मा के लिए आशाएं भी सहयोगी बनेंगी। इनको टीबी की रोकथाम के लिए स्वस्थ ई-गुरुकुल एप के उपयोग के बारे में जानकारी दी गई। इस पर टीबी रोग की पूरी जानकारी मिलेगी। इसके लिए सोमवार को राज्य क्षय रोग प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन केंद्र (एसटीडीसी) में 30 मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया गया। 
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि 2025 तक टीबी के खात्मे का लक्ष्य है। इसके लिए आशा कार्यकर्ताओं को समुदाय स्तर पर टीबी रोग के प्रति जागरूक करने के लिए स्वस्थ ई-गुरुकुल एप के जरिये प्रशिक्षित करने का पायलट प्रोजेक्ट प्रदेश में सबसे पहले आगरा में शुरू हुआ है। इसमें टीबी के लक्षण, बचाव की जानकारी देने के साथ संभावित मरीज का विवरण एप पर डाउनलोड होगा। इसके बाद टीम जाकर नमूना लेकर जांच करेगी।
विज्ञापन


जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. संत कुमार ने बताया कि स्वस्थ ई-गुरुकुल एप के जरिये पायलट प्रोजेक्ट में 210 आशाओं को टीबी के बारे में नवीनतम और अधिकतम जानकारी दी जाएगी। इससे वह कम्यूनिटी स्तर पर लोगों को टीबी की रोकथाम के लिए उनकी भाषा में जानकारी देने के साथ क्षय रोगियों को चिह्नित कर उनका उपचार दिलाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मास्टर ट्रेनर आशाओं को देंगे प्रशिक्षण

एसटीडीसी के डायरेक्टर डॉ. संजीव लवानियां ने बताया कि प्रदेश सबसे पहले आगरा में शुरू हुए पायलेट प्रोजेक्ट के तहत सोमवार को 30 मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षित किया है। इनमें 24 आगरा और दो-दो मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी जनपद से आए थे। इसके बाद ये मास्टर ट्रेनर आशाओं को प्रशिक्षित करेंगे। डीटीडीसी कंसल्टेंट डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि अब तक आशाएं टीबी के मरीजों को दवाई खिलाने और केंद्र तक ले जाने का कार्य करती थीं। 

टीबी के बारे में करेंगी लोगों को जागरूक 

जिला पीपीएम समन्वयक कमल सिंह ने बताया कि स्वस्थ ई-गुरुकुल एप द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद आशाएं समुदाय में टीबी के बारे में लोगों को जागरूक करेंगी, संभावित क्षय रोगियों की पहचान करेंगी, उनके परिवार की काउंसिलिंग करेंगी और उन्हें टीबी से बचाव के उपाय बताएंगी। इसके साथ ही इस एप पर ही मरीज की सभी जानकारी आशाएं ट्रैक कर पाएंगी। मरीज की जांच रिपोर्ट से लेकर उनकी दवाईयों के बारे में सारी जानकारी इस एप के माध्यम से आशाओं तक पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed