फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agra Double Murder: बेटी से चेहरा नहीं मिलने पर पत्नी पर करने लगा था शक, फिर दोनों को दी दर्दनाक मौत

Sat, 15 Oct 2022 12:45 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 15 Oct 2022 12:45 PM IST
विज्ञापन
Agra Double Murder doubting after not getting face from daughter
ममता और उसकी सौम्या के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आगरा के खंदौली के गांव पैंतखेड़ा में 9 अक्तूबर को पत्नी ममता और डेढ़ साल की बेटी सौम्या की हत्या करने के आरोपी मनमोहन को पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में आरोपी ने हत्याकांड की बात कबूल की है। यह भी बताया कि बेटी से चेहरा नहीं मिलने पर वो पत्नी पर ज्यादा शक करने लगा था। इसलिए विवाद के बाद पत्नी और बेटी की हत्या कर दी। एसपी पश्चिमी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि आरोपी मनमोहन घटना के बाद फरार हो गया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी थीं। बृहस्पतिवार रात को मुखबिर की सूचना पर उसे खंदौली में एक्सप्रेस वे के इंटरचेंज के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।


ये भी पढ़ें - Agra: जहां दफनाई जाती हैं लाशें, उस कब्रिस्तान में रह रहे 70 परिवार, कोई पहचान नहीं, न बाहरी दुनिया से नाता
Agra Double Murder doubting after not getting face from daughter
आरोपी मनमोहन - फोटो : अमर उजाला
एसपी पश्चिमी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि आरोपी को थाने लाकर पूछताछ की गई। उसने बताया कि वह पत्नी पर डेढ़ साल से शक कर रहा था। उसे लग रहा था कि पत्नी के किसी और से संबंध हैं। 

 
Agra Double Murder doubting after not getting face from daughter
आईजी नचिकेता झा ने ली घटना की जानकारी - फोटो : अमर उजाला
आरोपी ने बताया कि बेटी पैदा होने पर शक और भी बढ़ गया। क्योंकि बेटी का चेहरा उससे नहीं मिल रहा है। इस बात पर पत्नी से आए दिन झगड़ा भी होता था। उससे कई बार पूछा भी था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra Double Murder doubting after not getting face from daughter
शवों को लेकर जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
आरोपी ने बताया कि घटना वाले दिन झगड़ा होने पर उसने ममता का गला दबा दिया। वह बेहोश हो गई। इस दौरान बेटी जाग गई। वह रोने लगी। इस पर उसकी भी हत्या कर दी। इसके बाद पत्नी के बचने की आशंका पर कांच से उसका गला रेत दिया और भाग गया।
विज्ञापन
Agra Double Murder doubting after not getting face from daughter
घटनास्थल पर एसएसपी प्रभाकर चौधरी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयोग किया गया कांच का टुकड़ा भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के बाद अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed