फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Suspicion of illegitimate relationship with wife Husband tortured and killed friend in agra up news

बीवी से नाजायज संबंध का शक: तड़पा-तड़पा कर ली दोस्त की जान, आंख फोड़ी, सिर-पैर काटा, दी दुश्मनों से बदतर मौत

Sat, 08 Apr 2023 11:50 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 08 Apr 2023 11:50 AM IST
सार

युवक का शव बाह की बीहड़ में दफन हुआ मिला था। पुलिस ने जब लाश को जमीन से बाहर निकाला, तो क्रूरता की कहानी का दृश्य साफ नजर आ रहा था। इस मामले में अब पुलिस ने खुलासा कर दिया है। 

विज्ञापन
Suspicion of illegitimate relationship with wife Husband tortured and killed friend in agra up news
परिवारीजन और मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना बाह के खेड़ा राठौर के धांधूपुरा गांव के लापता छोटेलाल की हत्या पत्नी के साथ संबंधों के शक में दोस्त देवेंद्र ने की थी। हत्या के बाद अपने साथियों के साथ मिलकर शव चंबल के बीहड़ में गड्ढा खोदकर दबा दिया था। पुलिस ने वारदात का खुलासा करते हुए देवेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त डंडा भी बरामद किया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 30 मार्च को रात 8 बजे धांधूपुरा गांव निवासी छोटेलाल (25) घर से निकला था। उसके दोस्त देवेंद्र ने उसे खादर में बुला लिया। अपनी पत्नी के साथ संबंधों के शक में देवेंद्र ने साथियों के साथ छोटेलाल पर डंडों से हमला बोल दिया। क्रूरता से हत्या की वजह पूछे जाने पर उसने पुलिस को बताया कि छोटेलाल को उसने अपनी पत्नी से बातें करते हुए देखा था। उस पर पत्नी के साथ अवैध संबंध होने का शक था, इसलिए मार डाला।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें तालिबानी सजा: युवक को पेड़ से लटकाकर नीचे से लगाई आग, वो चीखता रहा..., मंजर देख कांप गए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

क्रूरता की हदें की पार

बरामद शव की गर्दन की हड्डी टूटी थी। एक आंख फूटी थी तथा पैर कटा था। साथ ही गुप्तांग में भी चोट थी। क्रूरता से हत्या किए जाने के बाद चंबल के बीहड़ के खादर में गड्ढा खोदकर शव दवा दिया था। एसीपी बासौनी आनंद पांडेय ने बताया कि वारदात में प्रयुक्त डंडा बरामद कर देवेंद्र को जेल भेज दिया है। हत्या में नामजद किए गए उसके भाई तालेवर आदि की गिरफ्तारी के लिए खेड़ा राठौर पुलिस की दो टीमें लगी हुई हैं।

 

बहनें बोलीं, फौज में भर्ती होने की तैयारी कर रहा था भाई

युवक की हत्या के बाद से उसके घर में मातम छाया है। बहनों का कहना है कि भाई फौज में भर्ती होने की तैयारी कर रहा था। वह दौड़ने के लिए घर से निकला था। बहन उर्मिला देवी, सरिता ने बताया कि खादर में घेरकर उसे मार डाला। भाई की हत्या में करीब 7 लोग शामिल हैं। उन्होंने पुलिस से भाई को मौत के घाट उतारने वाले सभी लोगों को गिरफ्तार किए जाने की मांग की है।

ये भी पढ़ें - हत्या की खौफनाक वारदात: बाह में युवक की एक आंख फोड़ी, सिर और पैर काटा, क्रूरता ऐसी कि शव देख कांप गई रूह
 

दोस्त ने वो काम किया जो दुश्मन भी न करे

हत्यारोपी देवेंद्र ने मृतक छोटेलाल को अपना दोस्त बताया है। छोटेलाल के पिता शिव सिंह ने कहा कि देवेंद्र ने दोस्ती के नाम पर बेटे को धोखा दिया। दोस्ती की आड़ में ऐसे काम किया कि दुश्मन भी न करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed