हत्या की खौफनाक वारदात: बाह में युवक की एक आंख फोड़ी, सिर और पैर काटा, क्रूरता ऐसी कि शव देख कांप गई रूह
युवक घर से लापता हो गया था। उसका शव बीहड़ में दबा मिला। पुलिस ने जब लाश को जमीन से बाहर निकाला, तो क्रूरता की कहानी की दृश्य साफ नजर आ रहा था।
विस्तार
आगरा के बाह खेड़ा राठौर के धांधूपुरा गांव के लापता युवक छोटेलाल (25) का बृहस्पतिवार को चंबल के बीहड़ में मिट्टी के नीचे दबा शव बरामद हुआ। उसकी नृशंस हत्या की गई थी। उसकी एक आंख फूटी थी। सिर, पैर कटे थे, गर्दन की हड्डी टूटी थी। गुप्तांग पर भी चोट थी। हत्या का आरोप सगे भाइयों देवेंद्र और तालेवर पर है। पुलिस की गिरफ्त में आए देवेंद्र की निशानदेही और डॉग स्क्वैड की मदद से पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
30 मार्च की शाम से था लापता
पुलिस के मुताबिक 30 मार्च को रात 8 बजे धांधूपुरा गांव निवासी छोटेलाल घर से निकला था। तभी से वह लापता था। खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चलने पर भतीजे नवल सिंह ने मंगलवार को खेड़ा राठौर में गुमशुदगी दर्ज कराकर देवेंद्र और उसके परिजन पर हत्या का शक जताया था।
ये भी पढ़ें - UP: कथावाचक को बम से उड़ाने की धमकी, अनिरुद्धाचार्य बोले- अंतिम सांस तक सनातन धर्म का प्रचार करता रहूंगा
हत्या का दर्ज कराया गया था मुकदमा
बुधवार को देवेंद्र और तालेवर के खिलाफ छोटेलाल की हत्या कर शव ठिकाने लगाने का मुकदमा लिखाया गया। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने देवेंद्र को पकड़ा और कड़ाई से पूछताछ की। उसने हत्या करना कबूल कर लिया। देवेंद्र की निशानदेही और डॉग स्क्वैड की मदद से पुलिस ने धांधूपुरा और पुरोहितन पुरा के बीच के बीहड़ से गड्ढे में दबे शव को बरामद किया। मृतक के कपड़े देवेंद्र के नलकूप के पास जमीन के अंदर दबे मिले।
ये भी पढ़ें - Banke Bihari Mandir: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से होंगे वृंदावन में बांके बिहारी के दर्शन, सेवायत गोस्वामी भी सहमत
इसलिए कर दी हत्या
एसीपी बासौनी आनंद पांडेय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। सगे भाइयों ने शराब के नशे में की गई हरकत से बौखलाकर वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। दूसरे आरोपी की तलाश को पुलिस टीम लगाई गई है।
मां बोली-दो लोग बेटे को नहीं मार सकते, सभी हो गिरफ्तार
पांच बेटों में सबसे छोटे छोटेलाल की हत्या की वारदात से मां मंतो देवी समेत परिजन रो-रो कर बेहाल हैं। मां ने कहा कि दो लोग उनके बेटे को नहीं मार सकते। उसे मारने वाले सभी लोग गिरफ्तार हों। मृतक के पिता शिव सिंह ने कहा कि जब तक बेटे को मौत के घाट उतारने वाले फांसी के फंदे पर नहीं चढ़ेंगे, तब तक कलेजे को ठंडक नहीं पहुंचेगी। माता-पिता का कहना था कि बेटा दौड़ लगाने को निकला था। बीहड़ में घेरकर उसकी हत्या की गई है। घर के पास के खादर में ही उसका टूटा हुुआ मोबाइल मिला है।
ये भी पढ़ें - व्यापार में घाटा: चूड़ी कारोबारी ने दी धमकी, तो कारीगर ने पी लिया तेजाब; तड़पते हुए निकली जान
पुलिस को गुमराह किया, डॉग स्क्वैड से आया दबाव में
गिरफ्त में आए देवेंद्र ने पुलिस को खूब गुमराह किया। उसने पहले चंबल के केंजरा घाट पर शव फेंके जाने की जानकारी दी थी। जिस पर बृहस्पतिवार की सुबह खेड़ा राठौर पुलिस केंजरा घाट पर चंबल नदी को खंगालने के लिए पहुंची थी। शव नहीं मिलने पर दोपहर में डॉग स्क्वैड को बुलाया। डॉग स्क्वैड के बीहड़ की ओर जाने पर दबाव में आए देवेंद्र ने शव को गड्ढे में दबाए जाने की जानकारी दी और शव बरामद हो सका।